लोकसभा सीट मंडी…1 सीट – 6 जिले, 17 विधानसभा हलके, ऐसा क्षेत्र, आधे प्रदेश को प्रभावित करती है संसदीय सीट मंडी

by
एएम नाथ। शिमला :   प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से मंडी संसदीय सबसे अहम व अलग स्थान रखता है। मंडी संसदीय क्षेत्र ही प्रदेश का इकलौता ऐसा क्षेत्र है, जिसका प्रभाव आधे हिमाचल पर पड़ता है। एक तरफ इसी सीमाएं चीन से सटी हुई हैं तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में फैले मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 ही विधानसभा क्षेत्र आ जाते हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में दिग्गजों की हार जीत का असर मंडी, कुल्लू से लेकर लाहुल स्पीति, किन्नौर, शिमला और चंबा तक पड़ता है। इन सभी छह जिलों के 17 विस क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में शामिल है। यही नहीं क्षेत्रफल के हिसाब से भी मंडी सीट सबसे बड़ा चुनावी रण क्षेत्र है, जो कि 34 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें प्रदेश का 64 फीसदी भूभाग इसी क्षेत्र में आ जाता है। प्रदेश का सबसे बड़ा भौगोलिक क्षेत्र होने के अलावा विविधताओं से भरा हुआ है।
जिसमें मंडी के नौ, कुल्लू के चार, लाहुल-स्पीति, किन्नौर, शिमला का रामपुर और चंबा का भरमौर एक-एक विधानसभा क्षेत्र शामिल है। वहीं पर एक ओर लाहुल-स्पीति जैसा शीत मरूस्थल है तो किनौर, भरमौर जैसे जनजातीय क्षेत्र भी हैं। इस संसदीय क्षेत्र में दो जिले ऐसे हैं, जिनमें केवल एक-एक ही विधानसभा सीट है। इस बार लोकसभा चुनाव में इंस संसदीय क्षेत्र के 1359497 मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इसमें 690534 पुरुष और 668963 महिला मतदाता शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में सबसे ऊंचा मतदान केंद्र मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाला मतदान केंद्र टशीगंग सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। यह 15256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खुंडी माता मंदिर में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने रातभर किया जागरण : सुभाष प्रिंस और राजू भाई के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

2011 से आस्था का केंद्र बना खुंडी माता मंदिर, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु एएम नाथ। चम्बा : खुंडी माता मंदिर कैहला द्रड़्ढा में मंगलवार को मां का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण...
article-image
पंजाब

मोदी की जुबान पर दो बार पांगी का नाम, बोले हर तरफ गूंज रहा नाम

एएम नाथ। मंडी  : छोटी काशी मंडी में आयोजित विजय संकल्प प्रणाली के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को संबोधित करते हुए दो बार जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी से कंगना रनौत और काँगड़ा से डॉ राजीव भरद्वाज को भाजपा में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोकसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प, कुल्लू के मौहल में जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

पुलिस, विधिक सेवा प्राधिकरण और विशेषज्ञों ने किया जागरूक, 85 लोगों ने नशे को ‘ना’ कहने की ली शपथ। नशे के विरुद्ध जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार- गिरधारी लाल शर्मा. बंजार/कुल्लू(परस राम भारती):- नशा...
Translate »
error: Content is protected !!