दोबारा चुनाव लड़ सकते , लेकिन सभी की टिकट पर सवाल : चुनाव घोषित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट भी नहीं दे पाएगा राहत : अब जनता करेगी बागियों के भविष्य का फैसला

by
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के एक फैसले ने बदल दिया सारा गणित
एएम नाथ। शिमला :    कांग्रेस के छह बागी विधायकों की किस्मत का फैसला अब जनता ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट में हालांकि सोमवार 18 मार्च को केस लगा है, लेकिन अब चुनाव शेड्यूल घोषित होने के बाद वहां से भी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के फैसले पर रोक जैसी राहत नहीं मिल पाएगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है और बीच में कोर्ट का हस्तक्षेप अब नहीं बनता। हालांकि ये विधायक खुद पर लगे डिसक्वालिफिकेशन के दाग को मिटाने के लिए केस आगे लड़ सकते हैं। यदि इन्हें किसी भी कोर्ट से पहले स्टे मिल गया होता तो चुनाव आयोग के शेड्यूल घोषित करती बार इन्हें उपचुनाव की लिस्ट में नहीं लिया जाना था।
क्योंकि किसी भी कोर्ट से स्पीकर के फैसले पर स्टे नहीं था और विधानसभा ने 29 फरवरी को ही छह सीटों को खाली नोटिफाई कर दिया था, इसलिए चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के शेड्यूल के साथ उपचुनाव का शेड्यूल भी देना पड़ा। अब यदि बागी नेताओं को विधानसभा में विधायक रहना है, तो दोबारा चुनकर ही आना पड़ेगा। दोबारा चुनाव में अभी कई तरह के सवाल बीच में खड़े हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या सभी सीटों पर इन नेताओं को भाजपा अपने यहां एडजस्ट कर पाएगी या नहीं, यह इतना आसान भी नहीं है।
उपचुनाव लडऩे की नौबत क्यों आई :  27 फरवरी को राज्यसभा का चुनाव विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हुआ था। इसमें कांग्रेस के छह विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र भुट्टो ने तीन अन्य निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

12 मार्च को लगेगी लोक अदालत जिला ऊना में : नवकमल

ऊना 28 फरवरी: जिला के सभी न्यायालयों में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना नवकमल ने दी। उन्होंने कहा कि अदालती मामलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं के मुण्डखर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, मंत्री राजेश धर्माणी ने सुनीं जन समस्याएं

बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 100 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशीलता से करें कार्य, फील्ड में कार्यरत हर कर्मचारी सरकार का प्रतिनिधि एएम नाथ। ...
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ की महिला के कान की बाली छीन युवक फरार : केस दर्ज

हरोली: हरोली उपमंडल के मकोडगढ़ में कान से सोने की बाली छीन का मामला बीते शनिवार को सामने आया है। यहां बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने स्कूटी पर सवार महिला के कान से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के आप विधायकों से अरविंद केजरीवाल बोले, ‘फिर दिल्ली में…’, पढ़ें बैठक की इनसाइड स्टोरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद पंजाब में हलचल शुरू हो गई है. इस बीच आप विधायकों की दिल्ली में बैठक हुई. ये बैठक आप के राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!