तीसा में कार हादसा : सास और दामाद की मौत, 1 महिला घायल

by

एएम नाथ  (चम्बा) : चंबा जिले के तीसा उपमंडल में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, जो कई महीनों बाद मायके लौटी थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और मां-बेटी का बहुप्रतीक्षित मिलन अधूरा रह गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक कार तीसा के कुट गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में कार सवार दामाद और सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों में दामाद और सास शामिल हैं, जिनकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
दुर्घटना में घायल महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ब्रेक फेल या चालक द्वारा नियंत्रण खोना मानी जा रही है।
इस हादसे से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। बताया जा रहा है कि मृत महिला अपनी बेटी से मिलने जा रही थी, जो शादी के बाद पहली बार मायके लौटी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
एसडीएम तीसा ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।
वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क की खस्ता हालत और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दरबार जाहिरा पीर दारा पुर में वार्षिक जोड मेला 19 जून को आयोजित किया जा रहा : बाबा बलवंत शाह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव दारा पुर के दरबार जाहिरा पीर जी में वार्षिक जोड मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्तमान मुख्य सेवादार बाबा बलवंत शाह जी द्वारा समूह...
Uncategorized

Khám phá Thế Giớ

gia vang 610 Trang web https://nohu.host/ đã phù hợp sự quan trọng của hoàn toàn game thủ thân game thủ Việt Nam cùng với kho game show phần đông với cuốn hút. Bài viết...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DSP हेडक्वार्टर अजय ठाकुर: नशे पर नकेल कसना प्राथमिकता, ट्रैफिक को सुधारने में पुलिस की बजाय पब्लिक का अधिक रोल :

ऊना: अजय ठाकुर ने DSP हेडक्वार्टर का पदभार संभाल लिया है। वह 2017 बैच के HPS अधिकारी हैं। अजय ठाकुर ने कहा कि नशे पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह स्पोर्ट्स से जुड़े...
Translate »
error: Content is protected !!