लाला सूंदर दस् चेरिटेबल ट्रस्ट की बैठक मूक बधिर लोगों को व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर के इस्तेमाल का सूंदर आश्रम में दिया जाएगा प्रशिक्षण : खन्ना

by

होशियारपुर 6 जून : पूर्व सांसद एवं लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक सूंदर आश्रम में बुलाई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मूक बधिर लोगों के लिए जारी किये गए व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर के इस्तेमाल पर चर्चा की गयी।

इस मौके खन्ना ने कहा कि मूक बधिर लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए जो केंद्र सरकार द्वारा व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है l उसको सही ढंग से इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण मूक बधिर लोगों को देना होगा ताकि हर मूक बधिर व्यक्ति किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस नंबर को इस्तेमाल कर स्वयं अपनी मदद कर सके।

खन्ना ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मूक बधिर लोगों को व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण देने सम्बन्धी रूपरेखा तैयार की। इस मौके ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आश्रम में आये लोगों को आश्रम में मूक बधिर लोगों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी। इस मौके ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर सहित अन्य पदाधिकारी एवं लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा छोड़कर अपने परिवार का सहारा बने नौजवान ने दूसरों को भी नशे की लत त्यागने की अपील की

साकेत नशा मुक्ति और ज़िला पुनर्वास केंद्र के इलाज ने किया तंदरुस्त पटियाला: बुरी संगत में फंसकर नशों का शिकार हुए नौजवान की ज़िंदगी पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ने बदल दी है।...
article-image
पंजाब

CCTV में कैद खौफनाक वारदात: कांस्टेबल पर कार चढ़ाकर हमला, दोनों टांगें टूटीं

बब्बेहाली अड्डे पर पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर जमीन पर गिरे पुलिसकर्मी को घेरकर पीटा; बहन भाई को बचाने उसके ऊपर लेट गई गुरदासपुर, 5 सितंबर। गुरदासपुर के बब्बेहाली अड्डे पर पुलिस कांस्टेबल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस का पर्दाफ़ाश….बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार

एएम नाथ l चंडीगढ़/ नालागढ़  :   पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस की जांच में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक-आईएसआई से समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!