सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का वार्षिक परिणाम शानदार रहा। वार्षिक परिणाम घोषणा के अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी तथा बच्चों के अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके वार्षिक परिणाम पेश करते स्कूल मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल ने बताया गत सैशन दौरान स्कूल के छात्रों ने पढ़ाई, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक मुकाबलों में भाग लेकर ब्लॉक स्तर पर, जिला स्तर पर तथा राज्य स्तर पर प्राप्तियां हासिल कर स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हैं कहा कि सरकारी हाई स्कूल डघाम हर पक्ष से बुलंदियां छू रहा है। उन्होंने लोगों को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस स्कूल में दाखिला करवाने के लिए अपील की। इस मौके स्कूल के मेधावी छात्रों को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल, अध्यापकगण हरदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, वरिंदर कौर, अंशु राणा, सुदेश बाला, मैडम रीना, हरकमल सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छे अगस्त को कार्याकारी इंजीनियर के कार्यालय का घेराव : पांच अगस्त को शाम तक पीने के पानी की सप्लाई नहीं शुरू हुई तो

गढ़शंकर। बीत ईलाके के गांव मलकोवाल में लगी बाटर स्पलाई सकीम के गत आठ दिन से खराब होने के कारण में आठ गावों पीने के पानी की स्पलाई ठप होने से परेशान लोगो ने...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाॅरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में पुलिसकर्मियों का होगा पॉलिग्राफ टेस्ट

चंडीगढ़, 29 अप्रैल । पुलिस हिरासत के दाैरान गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में पांच पुलिस कर्मियों का पॉलीग्राफ टेस्ट न करवाने के लिए दाखिल की गई याचिका मोहाली कोर्ट ने खारिज कर दी...
article-image
पंजाब , समाचार

खालिस्तान जिंदाबाद व खालिस्तान के चुनाव के रजिस्ट्रेशन संबंधी नारे लिखे : गढ़शंकर में एसडीएम कार्यालय की बाहरी दीवार और गांव बड़ेसरों तथा सरकारी हाई स्कूल पोसी की दीवारों पर , पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

 खालिस्तान पक्षी लिखे नारे पुलिस तंत्र के लिए बने चुनौती गढ़शंकर, 19 दिसम्बर : गत रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में तीन स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा खालिस्तान के चुनावों के लिए 26...
Translate »
error: Content is protected !!