भाजपा को चेतावनी दी कि वह जनता के आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि हमारा आपसी भाईचारा बेहद मजबूत – सीएम भगवंत मान

by

चब्बेवाल : पंजाब लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रही आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया रहा है। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजकुमार चब्बेवाल के पक्ष में चुनावी सभा के दौरान भाजपा को चेतावनी दी कि वह जनता के आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि हमारा आपसी भाईचारा बेहद मजबूत है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में नफरत की राजनीति करती है और रोजाना किसी न किसी समुदाय को लड़ाती हैं, जबकि पंजाब के लोग अपने सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाते हैं।

ज्ञात हो कि वह होशियारपुर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी चरण हुए हैं, उसमे इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। मोदी सरकार का अब केंद्र में आना संभव नहीं है। वह पैसा कमाने के लिए सियासत में नहीं आये, हर चीज़ पैसे के लिए नहीं होती है। हम सेवा के इरादे से राजनीति में आये हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जनता के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह लोगों की गरीबी दूर करेंगे। इसके लिए गरीबों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर अधिकारी बनाना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 साल बाद कर्तव्य पथ पर दिखी पंजाब की विरासत : बाबा शेख फरीद को थी समर्पित

चंडीगढ़  : गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी 3 साल बाद निकली। पंजाब की झांकी ने राज्य को ज्ञान और बुद्धि की भूमि के रूप में प्रदर्शित किया, जिसमें क्षेत्र के उत्कृष्ट हस्तशिल्प...
article-image
पंजाब

1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का नींव पत्थर विधायक आदिया ने रखा

-400 मीटर का ट्रैक, बास्केटबाल, बालीबाल व बैडमिंटर कोर्ट के साथ बनेगा आधुनिक जिमनेजियम और बनेगा क्रिकेट ग्राउंड शामचौरासी- हलका शाचौरासी की चिंरलंबित मांग को पूका करते हुए युवाओं और बच्चों के लिए वरदान...
article-image
पंजाब

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने दाखिल किया नामांकन : तरनतारन में विपक्ष की जमानत होगी जब्त , आप उम्मीदवार दर्ज करेंगे शानदार जीत : सीएम मान

तरनतारन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासमुखी नीतियों के कारण आम आदमी पार्टी तरन तारन उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी और विपक्ष...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!