चंबा के समोट में क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला डाक कर्मी का शव

by
मृतक की पहचान अरिन पुत्र इकबाल निवासी चहलका, डाकघर सुंध तहसील टोर, जिला मेवात हरियाणा के रूप हुई
एएम नाथ। चम्बा :  भटियात विधानसभा क्षेत्र के समोट डाकघर में तैनात बतौर असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर अपने क्वार्टर में फंदे पर लटका हुआ मिला। पोस्ट मास्टर की पहचान हरियाणा निवासी अरिन (22) पुत्र इकबाल निवासी चहलका, डाकघर सुंध तहसील टोर, जिला मेवात हरियाणा के रूप में हुई है।पुलिस ने मामले की संगीनता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम के आने पर कमरे का दरवाजा खोला गया। उसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। अब फोरेंसिक टीम इस बात का पता लगाएगी कि डाक विभाग के इस कर्मचारी ने स्वयं फंदा लगाया है या फिर उसे मार कर फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद लेकर इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को युवक ने समोट में ज्वाइन किया है।
मंगलवार को मृतक अपनी ड्यूटी देने के लिए डाकघर भी नहीं पहुंचा। दोपहर तक जब उसके क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा। कमरे की छत से उसका शव लटक रहा था। इसको लेकर मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को फिलहाल अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। डीएसपी चुवाड़ी योगराज ने बताया कि डाक कर्मी का उसके क्वार्टर में शव लटका हुआ मिला है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महासंघ का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस : समय-समय पर कर्मचारियों के देय लाभ जारी कर रही प्रदेश सरकार, प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान : यादविन्दर गोमा

रोहित राणा ।  मंडी, 20 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 59वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस आज मंडी में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविन्दर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : विभागों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए दिये निर्देश

पांगी,25 नवंबर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासीय आयुक्त ने सभी विभागो से आने वाले सर्दियों के मौसम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्पूर्णता अभियान के तहत राजकीय कन्या विद्यालय चम्बा में किशोरियों को किया गया जागरूक

मासिक धर्म, पोषण आहार व सफाई एवं स्वच्छता के साथ शुद्ध पेय जल से करवाया अवगत एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग के अंतर्गत संचालित सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या...
हिमाचल प्रदेश

9.47 करोड़ की पैनेल्टी, रिकवरी के लिए नोटिस : बाथड़ी के इस्पात उद्योग को

ऊना : हिमाचल के ऊना स्थित एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के एनफोर्समेंट विंग ने बाथड़ी के एक इस्पात उद्योग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.47 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है। इस उद्योग को...
Translate »
error: Content is protected !!