चंबा के सरोल में रावी में गिरी थार, दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

by
एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तीसा-चंबा मार्ग पर सरोल में एक महिंद्रा थार वाहन सड़क हादसे का ​शिकार हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसा बीते दिन देर रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है। जब तीन लोग महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर तीसा की ओर जा रहे थे तो सरोल में नए मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंचते ही गाड़ी रावी नदी में जा गिरी हुई है। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया हुआ है। मृतकों की पहचान नहीं हुई है। मृतकों में एक चंबा व एक राजस्थान का बताया जा रहा है। वहीं घायल चंबा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली में जगह जगह पर खालिस्तानी नारे वाले पोस्टर लगा सकते – टारगेट किलिंग के भी इनपुट … 15 अगस्त को लेकर बड़ी साजिश रच रहे खालिस्तानी संगठन, अलर्ट जारी

चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस को लेकर खालिस्तानी संगठन बड़ी साजिश रच रहे हैं। खालिस्तानी साजिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के दिन ये संगठन दिल्ली...
article-image
पंजाब

केंद्र की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है, मोदी सरकार को हराने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों

गढशंकर : सीपीआईएम की जिला कमेटी की जर्नल बैठक कामरेड गुरमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई । जिसे पार्टी के राज्य सचिव कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन शिव मंदिर भनौता मे लगा विशाल फसली भण्डारा

एएम नाथ। चम्बा :  जिला की भनौता ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों के सहयोग से हर बार रबी और खरीफ की फसलों को घर पर एकत्रित करने के बाद सबसे पहले शिव शंकर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भारत ने घटाया जनता का आर्थिक बोझ : जयराम ठाकुर …. कहा, आठ साल में 13.25 करोड़ अस्पताल दाखिलों पर 2.03 लाख करोड़ रुपये का उपचार

मंडी में एनएचएआई अधिकारियों से बैठक, सड़क परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के निर्देश एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ...
Translate »
error: Content is protected !!