चंबा जेल से फरार कैदी ने बुजुर्ग को मारी गोली : अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही तलाश

by

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिला में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कैदी ने पुलिस को चकमा देकर जेल से फरार होने के बाद एक घर में घुसकर एक बुजुर्ग को गोली मार दी। घायल बुजुर्ग को तत्काल चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जबकि आरोपी कैदी अब भी फरार है।
जानकारी के अनुसार, कैदी किसी कारणवश पुलिस हिरासत में था और मंगलवार देर रात वह पुलिस को धोखा देकर जेल से भाग निकला। फरारी के दौरान वह एक स्थानीय घर में घुस गया, जहां उसने वहाँ मौजूद बुजुर्ग व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली लगने से बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, वहीं पुलिस को इस गंभीर वारदात की सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही चंबा पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है। चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार कैदी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकी माध्यमों से उसकी ट्रेसिंग की जा रही है।
वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि फरार कैदी की कोई भी सूचना मिले तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या 100 नंबर पर सूचित करें। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित बुजुर्ग का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑडिट पैरों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट एक माह के भीतर करें प्रस्तुत : इन्द्रदत्त लखनपाल

स्थानीय निधि लेखा समिति ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश अधिकारी ऑडिट पैरों को तुरंत करवाएं निवारण – इन्द्रदत्त लखनपाल ऊना, 16 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1500 रुपये प्रतिमाह देने को मंजूरी प्रदान : 2401 एसएमसी शिक्षकों को सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से लाया जाएगा अनुबंध आधार पर, कम्प्यूटर साईंस) के 985 पद भरने को भी स्वीकृति दी

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं से किए वायदे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जड़ी-बूटी की तलाश में गया व्यक्ति 150 मीटर खाई में गिरा : शव बरामद

 रोहित जसवाल । चिंतपूर्णी  :  चिन्तपूर्णी पुलिस थाने के तहत सारडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और सीडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव निकाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घिर गई सुक्खू सरकार : सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल , कोई मदद नहीं मिली- इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी : कैंसर का इंजेक्शन नहीं पेशेंट पिता की मौत

एएम नाथ। शिमला : इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी, कैंसर पेशेंट पिता की सांसें उखड़ गईं! घिर गई कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की एक बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो...
Translate »
error: Content is protected !!