घिर गई सुक्खू सरकार : सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल , कोई मदद नहीं मिली- इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी : कैंसर का इंजेक्शन नहीं पेशेंट पिता की मौत

by
एएम नाथ। शिमला :
इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी, कैंसर पेशेंट पिता की सांसें उखड़ गईं! घिर गई कांग्रेस सरकार

हिमाचल प्रदेश की एक बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।  इस वीडियो में जाह्नवी शर्मा ने कैंसर पेशेंट अपने पिता की मौत के मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, ‘मैं 21 साल की हूं।
मेरे पापा एक साल से कैंसर पेशेंट थे। उनका इलाज IGMC शिमला से हो रहा था। हमें 11 नवंबर को बुलाया गया था कीमोथेरेपी के लिए. हम लोग जब गए तो बोला गया कि आपको इंजेक्शन नहीं मिलेगा, वो उपलब्ध नहीं है। हिमकेयर कार्ड वालों ने पेमेंट नहीं की है।
कार्ड था लेकिन…  …. इस वीडियो के बाद कांग्रेस सरकार की ‘हिमकेयर योजना’ सवालों के घेरे में है। इस योजना के तहत जहां लोगों को 5 लाख लाख रुपये का इलाज मिलना चाहिए। वहां महज 50 हजार रुपये का इंजेक्शन नहीं मिलने से कैंसर से जूझ रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस्तीफा मांगा है।
मृतक की बेटी जाह्नवी शर्मा ने वीडियो संदेश में बताया कि अस्पताल में कीमोथेरेपी के लिए इंजेक्शन की जरूरत थी, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। मृतक की बेटी ने कहा कि उनके पास हिमकेयर कार्ड था लेकिन, अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कार्ड में पैसे नहीं हैं और इसलिए इंजेक्शन नहीं दे सकते हैं। अस्पताल ने कहा कि आप अपने पैसे से इंजेक्शन खरीद लीजिए, लेक‍िन हमारे पास उतने पैसे नहीं थे। हालांकि, जैसे-तैसे हमने पैसे जुटाने शुरू किए और जब तक पैसे का इंतजाम हुआ, मेरे पापा गुजर गए।
मृतक की बेटी ने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत हमें इंजेक्शन नहीं मिल रहा था, तो हमने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल किया। लेकिन, हमें वहां से किसी भी तरह से कोई मदद नहीं मिली। परिवार में पिता ही एकमात्र कमाने वाले थे।  मां भी बीमार रहती हैं. परिवार में छोटा भाई है. पिता के जाने से हमारी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। मैंने हिमकेयर कार्ड के लिए पूरा प्रीमियम जमा क‍िया था लेकिन, इंजेक्शन नहीं मिलने से पिता की मौत हुई. इसके पीछे जो भी लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा क‍ि सभी को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान करने के लिए हमारी सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू की थी लेकिन, कांग्रेस ने इस योजना को खत्म करने का काम किया। प्रदेश की एक बेटी ने अपनी समस्या को सामने रखा है. विपक्ष ने कहा है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है यहां स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हो गई है. सीएम को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भूरी वाले गल्र्स कालेज आफ अैजूकेशन में बसंत पंचमी का त्यौहार उत्साह से मनाया

गढ़शंकर: सत्गुरू भूरीवाले गुरगद्दी परंपरा(गरीबदासी संप्रदाय) के मौजूदा गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवालों के संरक्षण के नेतृत्व में ईलाका बीत में चल रहे एमबीबीजीआरजीसी गल्र्स कालेज आफ अैजूकेशन मानसोवाल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मीम शरण स्थली मच्छयाल में सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास : मच्छयाल में बेहतर पेयजल सुविधा पर दो करोड़ 25 लाख होंगे खर्च: पठानिया

शाहपुर, 10 नवंबर। विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नरेटी पंचायत के मच्छयाल में बेहतर पेयजल सुविधा पर दो करोड़ 25 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह...
article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 11 मई को होगा जारी : ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि रिजल्ट 11 मई को दोपहर 12:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी मुबारक

मलगन की चंचल को चंदरैणी के देव राज के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर सतलुज ब्यास टाइम्स की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
Translate »
error: Content is protected !!