चंबा प्रतिभा और विकास की अपार संभावनाओं वाला जिला : कुलदीप सिंह पठानिया

by

शाइनिंग स्टार अवार्ड्स में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए एक लाख रुपये

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान, उत्कृष्ट शिक्षा का मिल रहा प्रमाण : पठानिया

एएम नाथ। चंबा :
=विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जिला चंबा प्रतिभा, प्राकृतिक संसाधनों और विकास की अपार संभावनाओं से समृद्ध है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यहां के युवाओं ने शिक्षा, प्रशासन, सेना, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले को विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि चंबा के युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर भविष्य में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष गुरुवार को द न्यूज रडार अंग्रेजी समाचार चैनल के तत्वावधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित शाइनिंग स्टार अवार्ड्स समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जिला चंबा के दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मानित होने वाले अधिकांश विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जो जिले की प्रतिभा और सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने द न्यूज रडार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने संस्था के हिम क्वेस्ट टैलेंट सर्च-2026 कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।
विधायक नीरज नैय्यर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, निष्ठा और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
कार्यक्रम में द न्यूज रडार की ओर से सुनील चड्ढा ने स्वागत भाषण दिया और चैनल की सामाजिक एवं पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने चिट्टा (हेरोइन) के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जबकि विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, डॉ. पंकज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

208 ग्राम चरस सहित 2 गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  बंगाणा । जिला मंडी के दो युवक 208 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किए हैं। रविवार सुबह क्षेत्र के थाना बंगाणा के तहत बौल जोगीपंगा में एसआईयू टीम और पुलिस के जवानों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ का भव्य आयोजन : शिमला में राष्ट्रपति के समारोह में जुटीं प्रदेश की प्रमुख हस्तियां

एएम नाथ। शिमला :  महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा वीरवार को शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता तथा लेडी गवर्नर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघों के संयुक्त सम्मेलन में जलशक्ति कर्मियों को उपमुख्यमंत्री ने दिया भरोसा… मैं आपके साथ, हर जायज़ मुद्दे का होगा समाधान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ । ऊना, 7 फरवरी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारी महासंघों के संयुक्त सम्मेलन में कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी सभी जायज़ समस्याओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश कुल्लु द्वारा जिला के लिए ₹2139.87 करोड़ की संभावित ऋण योजना (PLP) का विमोचन

एएम नाथ। कुल्लु ;  कुल्लु में भारत सरकार की लीड बैंक योजना के अंतर्गत, उपायुक्त तोरुल एस रवीश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला कुल्लु की संभावित ऋण योजना (Potential Linked Credit Plan...
Translate »
error: Content is protected !!