अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस पर चंबा में एंटी-चिट्टा रैली, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

by

एंटी-चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बना रही सरकार : कुलदीप सिंह पठानिया

युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी, चंबा में जागरूकता रैली को मिली व्यापक भागीदारी

एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में गुरुवार को जिला स्तरीय एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों की सहभागिता से आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चिट्टा (हेरोइन) एक अत्यंत घातक सिंथेटिक नशा है, जो देश और दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत युवाओं और भावी पीढ़ी को इस नशे की गिरफ्त में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे केवल समाज के सामूहिक प्रयासों से ही रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर समाज को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार चिट्टे के समूल नाश के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है।
पठानिया ने विद्यार्थियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा स्वयं जागरूक होंगे, तभी नशामुक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक घर तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय समय रहते उचित सहायता लेने का आग्रह किया। उन्होंने चेताया कि चिट्टे का एक-दो बार सेवन भी व्यक्ति को इसकी लत लगा सकता है, जिससे बाहर निकलना बेहद कठिन हो जाता है।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत भाषण में बताया कि जिले के सभी उपमंडलों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में भी नशामुक्ति को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की मदद पर आभार जताना सीखे कांग्रेस के नेता हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। लाहौल/केलांग :  प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन

हमीरपुर 08 अक्तूबर। छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता (डिस्ट्रिक लेवल मेजर टूर्नामेंट) 9 से 11 अक्तूबर तक ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उदघाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा : पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

बद्दी, 15 मार्च.: थाना पंचायत के उपरला थाना में बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। पहले दिन कथावाचक भगवान दास ने श्रीमदभागवत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल गिरफ्तार : 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उठाया कदम

नई दिल्ली : ईडी ने दिल्ली शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के...
Translate »
error: Content is protected !!