चंबा में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

by

एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह ने की। इस अवसर पर पृथ्वी पाल सिंह ने कहा कि आधार के महत्व बारे स्कूली बच्चों तथा आम लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए ताकि लोग स्वयं आधार अपडेशन के लिए आगे आएं। इसके अलावा आधार केंद्रों में आधार संबंधी सेवा शुल्क दरों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सभी आयु वर्गों में आधार के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने, आधार से संबंधित अतिरिक्त नामांकन व अपडेट केंद्रों की आवश्यकता व अनकवर्ड क्षेत्रों में पंजीकरण केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जारी करने, बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट करने, राज्य पोर्टल पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के नामांकन तथा आधार से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों की निगरानी के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा व कार्यप्रगति संबंधी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलबीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर , अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राज्यभर में 433 कूरियर केंद्रों की जांच

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

950 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारियों पर भारी बवाल : भारतीय छात्रों की कनाडा में बढ़ीं मुश्किलें

कनाडा में भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया से 950 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार साल में हर वर्ग मायूस, कांग्रेस सरकार ने किया निराश : जयराम ठाकुर

सराहां में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, बोले- गांव-गांव तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता सराहां। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल – वाजिब कारणों पर प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे

रोहित जसवाल : ऊना, 3 फरवरी. ऊना जिले में लोग पेट्रोल पंपों से वाजिब कारणों पर पेट्रोल और डीजल प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे। पेट्रोल और डीजल की अवैध पैकेजिंग में बिक्री को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!