चंबा में प्राकृतिक विधि से उगाई गई गेहूं की खरीद शुरू : 60 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रहा है कृषि विभाग

by

विभाग द्वारा चुवाड़ी, बनीखेत, चंबा में शुरू किए गए हैं क्रय केंद्र

विभाग से पंजीकृत किसानों को 10 जून तक मिलेगी बिक्री की सुविधा

एएम नाथ। चम्बा :  ज़िले के किसानों द्वारा प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूं की खरीद प्रक्रिया आज से कृषि विभाग द्वारा औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल राज्य सरकार की उस विशेष कार्य योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जैविक खेती को प्रोत्साहन देना और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।


निदेशक आत्मा परियोजना (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी) डॉ. ज्योति रंजन कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला चंबा में किसानों द्वारा उगाई गई प्राकृतिक गेहूं खरीद के लिए चुवाड़ी, बनीखेत, चंबा (बालू एफसीआई गोदाम के समीप )
तीन केंद्र शुरू किए गए हैं। किसान 10 जून तक इन केन्द्रों में अपनी गेहूं की बिक्री कर सकते हैं।
उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. महिमा घावरू ने बताया कि विभागीय क्रय केंद्र चंबा में आज पहले दिन उपमंडल सलूणी तथा चंबा के 11 किसानों ने 60 रुपये प्रति किलो की दर से 46 क्विंटल 15 किलोग्राम प्राकृतिक गेहूं बिक्री की। इसी तरह क्रय केंद्र चुवाड़ी में 12 किसानों द्वारा 60 क्विंटल 64 किलोग्राम तथा बनीखेत में दो क्विंटल प्राकृतिक गेहूं की बिक्री की।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि विभाग केवल पंजीकृत किसानों से ही गेहूं की खरीद कर रहा है जो गत एक वर्ष से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं।


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूं, मक्की, कच्ची हल्दी और जौ के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने की पहल की है।

राज्य सरकार ने प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्की के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम किया है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक रूप से उगाई गई कच्ची हल्दी के लिए एमएसपी 90 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

64वें विशाल दंगल कार्यक्रम आयोजित……परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंदरोंग पंचायत में इस बार मतदान को लेकर लोगों में उत्साह

एएम नाथ। चंबा :    स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  इसी कड़ी में स्वीप टीम ने नोडल अधिकारी डॉ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर के छात्रों को नामी कंपनियों में मिला रोजगार

हमीरपुर 15 दिसंबर। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कंपनियों ने संस्थान में दस्तक देनी शुरू कर दी है। भारतीय मिठाइयों और स्नैक्स की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर व नोडल अधिकारियों को किया वर्चुअली प्रशिक्षित : अनूप डोगरा

एएम नाथ। चम्बा निर्वाचन विभाग जिला चंबा द्वारा जिला के सभी 631 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन 21 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के लिए नियुक्त जिला...
Translate »
error: Content is protected !!