चंबा में दर्दनाक हादसा …मकान पर पत्थर गिरने से घर में आए बेटी और दामाद की मौके पर मौत

by

विधायक डॉ. जनक राज ने जताया शोक

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर-पांगी क्षेत्र के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत चड़ी के सुतांह गांव में भारी बारिश के चलते एक विशाल पत्थर एक घर के पीछे से टूटकर गिर गया। यह पत्थर इतनी तेजी से गिरा कि संजू नामक व्यक्ति का पूरा मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

घटना के वक्त घर के भीतर संजू की बेटी और दामाद सो रहे थे। पत्थर गिरने की आवाज़ और मकान के ढहने का उन्हें जरा भी आभास नहीं हो पाया। चंद सेकंडों में ही दोनों की ज़िंदगी खत्म हो गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। जैसे ही इस हादसे की जानकारी प्रशासन को मिली राहत व बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। मलबे को हटाने का काम जारी है और बाकी प्रभावितों की भी मदद की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे सुतांह गांव को झकझोर कर रख दिया है। हर ओर मातम का माहौल है। स्थानीय लोग एक-दूसरे को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस हादसे से उबर पाना आसान नहीं होगा।
घटना के बारे में भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत चडी के गांव सुतांह में बारिश के कारण मकान के पीछे से भारी पत्थर आ गया जिससे भाई संजू का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके घर में आए बेटी और दामाद की मौके पर मृत्यु हो गई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतू, 24 अगस्त तक आवेदन आमन्त्रित

एएम नाथ। बिलासपुर 13 अगस्त- बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सुनिल कुमार ने जानकारी दी कि आंगनवाडी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरने हेतू, इच्छुक स्थानीय महिलाओं से 24 अगस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवगढ़ पंचायत में 3.43 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन की रखी आधारशिला : 90 लाख रुपए की उठाऊं पेयजल योजना की भी रखी आधारशिला

कोटखाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कोटखाई उपमंडल की देवगढ़ पंचायत मैं 3 करोड़ 43 लाख रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन एवं बागी गांव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ में लगाई फांसी : होटल के कमरे में मिला शव, रेप का आरोपी था मृतक

चंडीगढ़ । दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही चंडीगढ़...
हिमाचल प्रदेश

6 माह में तैयार होगा पीजीआई अस्पताल का डिजाइन, अगस्त तक नियुक्त होगा आर्किटेक्ट- डीसी

ऊना – 450 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित पीजीआई अस्पताल ऊना के निर्माण के संबंध में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पीजीआई तथा एचआईटीईएस कंपनी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!