चार दिन से अंधेरे में परमार विश्वविद्यालय, वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों की नारेबाजी : बिजली-पानी संकट से पढ़ाई और लैब कार्य प्रभावित, छात्रों ने जताया रोष

by

नौणी विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का संकट, छात्रों ने मांगा तत्काल समाधान

एएम नाथ। सोलन : डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में पिछले चार दिनों से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण छात्रों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बिजली संकट के साथ पानी की समस्या ने भी छात्रावासों और कैंपस में रहने वाले विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से पढ़ाई, प्रयोगशाला कार्य और शोध गतिविधियां प्रभावित होने का दावा छात्रों ने किया है।
शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि समस्याओं को कई बार प्रशासन के ध्यान में लाया गया, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।
छात्रों के अनुसार कई प्रयोगशालाओं में होने वाले प्रयोग और शोध कार्य बिजली पर निर्भर हैं। लंबे समय तक बिजली न होने से प्रैक्टिकल और शोध संबंधी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए।
बिजली संकट के साथ पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से छात्रावासों में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। छात्रों ने सवाल उठाया कि यदि मुख्य बिजली आपूर्ति किसी तकनीकी कारण से बाधित हुई है तो वैकल्पिक व्यवस्था का प्रभावी इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।
छात्रों ने प्रशासन से बिजली और पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रदर्शन से स्पष्ट है कि छात्रों में प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध के और तेज होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याड़ा में जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : बच्चों के हुनर को तराशन के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जरूरी: पठानिया

शाहपुर, 14 अक्तूबर। सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बच्चों के हुनर को तराशने में अहम भूमिका निभाती हैं इसके साथ ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जस्टिस स्वर्णकांता ने सुना दी खरी-खरी …..9 मार्च को मेरा दिल बैठ गया…’ भरी अदालत में क्या बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को आबकारी नीति मामले में फिर से सुनवाई हुई है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दायर उस याचिका पर विचार किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप : हिमाचल छोड़ने से पहले थुरल से गिरफ्तार

एएम नाथ।  मंडी: युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में मंडी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक को कांगड़ा जिले के थुरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!