सात समंदर पार कर ऑस्ट्रेलिया से भवानी सूर्या चंबा पहुंचीं : धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में किया मतदान

by

एएम नाथ। चंबा :  सात समंदर पार कर ऑस्ट्रेलिया से भवानी सूर्या अपने वोट का फर्ज निभाने के लिए चंबा पहुंचीं और शनिवार को धड़ोग स्थित पोलिंग बूथ में मतदान कर उन्होंने एक सकारात्मक संदेश दिया।  मतदान केंद्र में तैनात टीम को जब इस बात का पता चला तो सभी ने उनकी प्रशंसा की।

दरअसल, भवानी सूर्या चंबा शहर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। भवानी सूर्या चंबा में बतौर तहसील कल्याण अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिलाओं के उत्थान और बेटियों के विकास के लिए भी काम किया है। अपनी ड्यूटी के दौरान वह नियमित रहीं। बहरहाल, महिला के मतदान के प्रति इस तरह की जागरुकता देखकर लोगों में काफी चर्चा है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है। सभी को अपने मत के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है, मतदान जरूर करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मंडी के 219 स्कूलों की मरम्मत के कार्य को तेज करने के शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला मंडी में हाल ही में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त विद्यालयों व महाविद्यालयों के संबंध में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकारों को दिया जा रहा अधिमान – मुकेश अग्निहोत्री

बाड़ीधार मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा रोहित भदसाली । अर्की :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी मेलों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विनोद कुमार का आरोप : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय

मंडी : विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस पर कांग्रेस नेताओं पर ट्रांसफर के लिए 30 से 50 हजार रुपए कर्मचारियों से लेने का आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार गुना फीस बढ़ाकर और फिर दो गुना कम करने में मुख्यमंत्री माहिर : जयराम ठाकुर

फीस बढ़ाने में आगे, सुविधाओं में पीछे सुक्खू सरकार सीबीएसई स्कूलों में 6200 शिक्षकों की नियुक्ति अटकी केंद्र से मिलने वाले सहयोग पर चुप्पी साधती है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!