चंबा में विशेष राजस्व लोक अदालतों से 1383 मामलों का निपटारा

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए साप्ताहिक लोक अदालतें जारी रहेंगी

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले में विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित मामलों के निपटारे में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक तहसील एवं उप-तहसील स्तर पर आयोजित विशेष लोक अदालतों में कुल 1383 राजस्व मामलों का सफल निष्पादन किया गया है।
उपायुक्त आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न उपमंडलों से उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जानकारी दी कि तीन माह की अवधि में 366 तक्सीम, 570 सीमांकन और 447 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से जुड़े मामलों का समाधान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम लोगों को राजस्व मामलों में त्वरित न्याय मिल सके।
उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में एक से दो दिन विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करें और एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। साथ ही उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को भी समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों के समाधान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसील और उप-तहसील स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का निपटारा किया जा चुका है, उन्हें आरएमएस पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जाए, ताकि रिकॉर्ड अद्यतन रहे और पारदर्शिता बनी रहे।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पुराने पंजीकृत दस्तावेजों की स्कैनिंग, लघु सिंचाई जनगणना, जल निकायों की द्वितीय जनगणना, स्वामित्व योजना तथा जमाबंदी दौर से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी सप्ताह के लिए लक्ष्य निर्धारित किए और कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को त्वरित और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने निर्माणधीन नेशनल करियर सर्विस सेंटर का किया निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज चंद्रलोक कॉलोनी में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे नेशनल करियर सर्विस सेंटर के भवन का निरीक्षण किया। ऊना शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में 3.8 एकड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने शव लेने से किया इनकार – भारत-पाक सरहद पर घुसपैठ करता पाकिस्तान का नागिरक ढेर : बरामद हुआ ये सामान

फाजिल्का। भारत-पाक सरहद की चौकी सादकी के निकट सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक पाकिस्तानी नागरिक ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, जिसे डयूटी पर तैनात संतरी ने उसको रुकने को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किशोर की मौत : ऊना में Reels बनाते नहर में गिरने से

रोहित जसवाल ।  ऊना : ऊना जिले में एक किशोर रील बनाने की कोशिश में फिसलकर नहर में गिर गया, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहा उसका दोस्त गिर कर डूब गया।  इस...
Translate »
error: Content is protected !!