चंबा में विशेष राजस्व लोक अदालतों से 1383 मामलों का निपटारा

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए साप्ताहिक लोक अदालतें जारी रहेंगी

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले में विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित मामलों के निपटारे में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक तहसील एवं उप-तहसील स्तर पर आयोजित विशेष लोक अदालतों में कुल 1383 राजस्व मामलों का सफल निष्पादन किया गया है।
उपायुक्त आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न उपमंडलों से उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जानकारी दी कि तीन माह की अवधि में 366 तक्सीम, 570 सीमांकन और 447 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से जुड़े मामलों का समाधान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम लोगों को राजस्व मामलों में त्वरित न्याय मिल सके।
उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में एक से दो दिन विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करें और एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। साथ ही उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को भी समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों के समाधान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसील और उप-तहसील स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का निपटारा किया जा चुका है, उन्हें आरएमएस पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जाए, ताकि रिकॉर्ड अद्यतन रहे और पारदर्शिता बनी रहे।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पुराने पंजीकृत दस्तावेजों की स्कैनिंग, लघु सिंचाई जनगणना, जल निकायों की द्वितीय जनगणना, स्वामित्व योजना तथा जमाबंदी दौर से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी सप्ताह के लिए लक्ष्य निर्धारित किए और कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को त्वरित और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आयोजन स्थल को दिया जा रहा भव्य स्वरूप

हरोली मैदान रोड़ा को सजाने में जुटा प्रशासन, तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए आपसी समन्वय से दे रहे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की नीयत साफ होती, सरकार में दम होता तो समय रहते निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा करते मंजूर : सतपाल सत्ती

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा है कि अगर कांग्रेस के नेताओं की नीयत साफ होती और सरकार में दम होता तो समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात! जयराम ठाकुर के घर बधाई देने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज 60 साल के हो गए हैं. शिमला स्थित उनके सरकारी आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों को दिया मृदा संरक्षण का संदेश : विश्व मृदा दिवस पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में विशेष समारोह आयोजित

ऊना, 5 दिसम्बर। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ऊना द्वारा आज पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नामांकित छात्रों के लिए विशेष जागरूकता समारोह आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!