चंबा में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन : लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शांतिपूर्ण मतदान तथा सुरक्षा व कानून व्यवस्था बारे हुई चर्चा

by
एएम नाथ। चम्बा  ;   लोकसभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय चंबा में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस  प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ एक  बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं वारे गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में  सीमावर्ती राज्यों से मादक पदार्थों की संभावित अवैध तस्करी की रोकथाम बारे भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी दी कि जिला चंबा की सीमा सीमावर्ती राज्य पंजाब के जिला पठानकोट में कटोरी बंग्ला , जबकि केंद्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर में मस्का कठुआ (जिला कठुआ), पाधरी (जिला डोडा) तथा तयारी जिला (किश्तवाड़) नामक स्थानों से लगती है जहां पर लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि सीमावर्ती राज्यों से जिला चंबा में संभावित मादक पदार्थो की अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं तथा 1 जून 2024 से 48 घंटे पूर्व सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से सजग रहें ताकि जिला चंबा में लोकसभा चुनावों के दौरान शांति प्रक्रिया बाधित न हो। बैठक में जिला की सीमा के साथ लगते अन्य राज्यों में स्थित प्रिंटिंग प्रेसों तथा मैरिज पैलेसों इत्यादि के अलावा चुनावों से संबंधित कई अन्य विषयों बारे भी विस्तृत चर्चा की गई
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, उपायुक्त (राज्य कर एवं आबकारी) कुंवर शाह देव कटोच, कठुआ (जे के यूटी) के उप पुलिस अधीक्षक मंनजीत सिंह, पठानकोट (पंजाब) के उप पुलिस अधीक्षक नछत्र सिंह , तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के हितों की प्रबल पैरवी करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने GST परिषद की 55वीं बैठक में

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार में नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक और पूर्व-बजट चर्चा में हिमाचल प्रदेश के विकास से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनीषा मित्तल हत्याकांड : 18 साल पुरानी लव मैरिज और करोड़ों की संपत्ति विवाद के जुड़े तार

भाई पर पहले ही जता चुकी थीं जान का खतरा, मनीषा मित्तल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे करोड़ों की संपत्ति, पारिवारिक विवाद और हत्या. मनीषा मित्तल केस में पुलिस की रोहतक तक दबिश एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार प्रदाता बनाने में अहम भूमिका निभा रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनाः जय राम ठाकुर

वाकनाघाट :  प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश के युवा रोजगार के पीछे भागने की बजाय रोजगार प्रदाता बन सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 382.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

एएम नाथ। मंडी, 22 दिसंबर।  जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!