DC कार्यालय परिसर चंबा में एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने दिलवाई शपथ

by
एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में मताधिकार का प्रयोग करने वारे एक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन चंबा के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा कार्यालय परिसर में अन्य सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। उपमंडलाधिकारी (ना) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं व मर्यादाओं के अनुसार बिना किसी भेदभाव के सभी निर्वाचनों में मतदान करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह शपथ ग्रहण का आयोजन जिला चंबा में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 1 जून 2024 को होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शपथ कार्यक्रमों का आयोजन जिला चंबा के अन्य विभागों के कार्यालयों के अलावा जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इंदिरा स्टेडियम ऊना में 2.25 करोड़ के खेल एवं युवा सशक्तिकरण कार्यों का किया लोकार्पण

रोहित जसवाल / एएम नाथ : ऊना, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के शुभारंभ उपरांत ऊना स्थित इंदिरा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामर्थ्य योजना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटियाड़ियां-डल्लेवाल-ठरोली क्षेत्र में विकास को मिली नई रफ्तार – विधायक जिंपा की ओर से दो महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्टों की शुरुआत

इलाके की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 66 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू एएम नाथ। होशियारपुर :  इलाके के गांवों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए : पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया, सौर ऊर्जा संयंत्र से 27.71 करोड़ रुपये की वार्षिक होगी आय

ऊना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना को 287.68 करोड़ रुपए की 18 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार करवाए जमा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग

शिमला  ;  हिमाचल प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार जमा करवा दिए हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया है कि निर्वाचन विभाग प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के...
Translate »
error: Content is protected !!