चंवल कलां में लूट के ईरादे से घर में घुसे व्यकितयों ने घर में अकेली रहती 50 वर्षीय महिला की गला घोंट कर की हत्या

by

माहिलपुर – माहिलपुर थाना के अंर्तगत पड़ते गांव  चंबल कलां में अपने घर में रहती पचास वर्षीय महिला का शव उसके घर के भीतर बरामद हुया। अशंका जताई जा रही है कि लूट की वारदात को अंजाम देने आए व्यकितयों ने महिला द्वारा पहचान लिए जाने पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही ह डीएसपी डी राकेश कुमार, एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता व एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल मोके पर पुहंच गए और  पुलिस ने डाग स्कवाड के जरिए हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन अभी तक यह कोशिश नाकाम रही। पुलिस ने अव अन्य बिंदूओं पर जांच केंद्रित कर दी है।

मृतक कुलविंदर कौर को विदेश में रहते उनके  पति कुलविंदर सिंह कल दिन भर लगातार  फोन करते रहे जव उनका किसी ने भी फोन अटैंड नहीं किया तो  उसने अपने भाई महिंदर सिंह को फोन कर घर जाकर पता करने को कहा। जब वह अपने भाई के घर पुहंचा तो घर के गेट पर ताला लगा हुआ था और घर के भीतर जाने वाले मुख्य दरवाजे पर भी ताला लटका हुआ था। महिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जब उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कुलविंदर कौर का शव बेड पर पड़ा था और उसके पैर रस्सी से बंधे हुए थे जिसे लगता था कि हत्यारों ने पहचाने जाने पर कुलविंदर कौर को बांधकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। घटनास्थल की जगह के हालातों से लगता है कि कुलविंदर कौर की हत्यारों के साथ हाथापाई हुई होगी क्योंकि कुलविंदर कौर के सिर के बाल भी घटनास्थल पर बिखरे पड़े थे। महिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई कुलविंदर सिंह इटली में रहता है और उसका लड़का मनजिंदर सिंह लॉक डाउन के बाद कुवैत गया था। उसने कहा कि गांव में शादी थी और सुबह उन्होंने कुलविंदर कौर को साथ लेकर रिश्तेदारों के यहां हुई मौत पर अफसोस जताने के लिए जाना था लेकिन कुलविंदर कौर द्वारा फोन न उठाने से वह खुद परेशान थे इस दौरान उसके भाई ने विदेश से फोन किया और जब वह उनके घर पुहंचे तो अंदर कुलविंदर कौर का शव पड़ा था। पुलिस के डॉग स्क्वायड ने घर से बाहर हत्यारों के पैरों के निशान का नमोलिया गांव तक पीछा किया लेकिन उसके बाद वह रुक गए।

फ़ोटो : पुलिस अधिकारी घटना की जांच करते हुए।डॉग स्क्वायड जांच करते हुए।, मृतका की फ़ाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Institute of Pharmacy Organizes 3

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 04 : The premier institutes Rayat Institute of Pharmacy and Lamrin School of Pharmaceutical Sciences, under Lamrin Tech Skills University, Punjab successfully organized their 3rd Blood Donation Camp at Lamrin Tech Skills...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एसडीआरएफ की सराहना की : आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए एसडीआरएफ को 12.65 करोड़ रुपये जारी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चोरों ने चार दुकानों के गत रात्रि ताले तोड़े : हजारों का हुआ नुकसान

गढ़शंकर, 31 मार्च : गढ़शंकर में चोरों के हौसले बुलंद चले आ रहे हैं। गत रात्रि रेलवे मार्ग पर स्थित चार दुकानों के अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़ने और हजारों का नुकसान होने का...
article-image
पंजाब

राघव चड्डा ने धुस्सी बांध की मजबूती के लिए दिए 2.75 करोड़ रुपये

दीनानगर।  आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने विवेकाधीन कोष से गुरदासपुर जिले के धुस्सी बांध को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गुरदासपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!