अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल कैबिनेट

by

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल बर्खास्त कर दिया. बंगाल चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद राज्यपाल ने ये फैसला लिया है।ये पूरा निर्णय संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुआ है.

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल बर्खास्त

संविधान के हिसाब से विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है और मौजूदा विधानसभा 8 में 2021 से 7 में 2026 तक अस्तित्व में रही. चूंकि अब नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लिहाजा पुरानी विधानसभा को भंग कर दिया गया. इस आदेश के बाद अब ममता बनर्जी को इस्तीफा देने की जरूरत ही नहीं रही।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार (6 मई 2026) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार किया और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम ‘जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश’ है. साथ ही उन्होंने सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ने और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

ममता बनर्जी ने ये भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने बीजपी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि उसकी लड़ाई चुनाव आयोग से थी, जिसने बीजेपी के लिए काम किया. उन्होंने कहा था, ‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हमारी हार जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत हुई है. मैं हारी नहीं हूं, मैं लोक भवन नहीं जाऊंगी. लगभग 100 सीट पर जनादेश को लूट लिया गया और उनकी पार्टी का मनोबल गिराने के लिए जानबूझकर मतगणना धीमी की गई।

ममता ने विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने की बात कही

बंगाल में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि अब वह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी. उन्होंने कहा था, ‘इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुझे फोन करके एकजुटता व्यक्त की. सोनिया जी और राहुल गांधी ने भी मुझसे बात की है.’ उन्होंने कहा, ‘जब तक मैं कुर्सी पर थी, मैंने बहुत कुछ सहन किया. अब मैं एक आजाद पंछी हूं, एक आम इंसान हूं. मैं संघर्ष करने वाली हूं. मैं सड़कों पर रहूंगी और सभी अत्याचारों के खिलाफ लड़ूंगी।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत बीजेपी शासित कई राज्यों के सीएम के शामिल होने की संभावना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कृपाण मारकर हत्या की थी कमल कौर की : 2 आरोपी गिरफ्तार… क्या थी वजह?

बठिंडा : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इंस्टाग्राम पर विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमलजीत कौर का 10 जून को एक कार से शव बरामद हुआ। पुलिस को आदेश अस्पताल की कार...
article-image
पंजाब

पंजाब में दो दिन भारी बारिश की संभावना …जानिए अगले तीन दिनों का मौसम

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। कभी घना कोहरा, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि, वहीं कुछ इलाकों में तेज धूप भी देखने को मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों...
article-image
पंजाब

पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव में गढ़शंकर विधानसभा हलके में लगभग 40.8 प्रीषत मतदान

गढ़शंकर l पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव में गढ़शंकर विधानसभा हलका में लगभग 40.8 प्रीषत मतदान हु गढ़शंकर : आज 14 दिसंबर को हुए ब्लाक समिति व जिला परिषद के चुनाव में...
article-image
पंजाब

डघाम में नौवें गुरु की शहादत को समर्पित बच्चों के मुकाबले गए करवाए

गढ़शंकर, 4 नवंबर : दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम ने गांव की पंचायत के सहयोग से नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित गांव के बच्चों के लिए विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!