चचेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाता रहा शिमला का युवक : नाबालिग हो गई प्रेग्नेंट, केस दर्ज

by
एएम नाथ। शिमला :
प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नाबालिग लडक़ी के साथ उसके चचेरा भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चचेरा भाई नबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई है। मामले की शिकायत पीडि़ता के परिजनों ने महिला पुलिस थाना बीसीएस में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
नाबालिग लडक़ी की मां द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि तीन साल पहले उसके जेठ का बेटा पवन कुमार अपनी चचेरी बहन को पढ़ाने लिखाने की जिम्मेदारी लेकर शिमला के चक्कर स्थित अपने क्वार्टर ले गया। जहां पर वह जबरन बेटी से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई।
पीडि़ता की मां की शिकायत के बाद नाबालिग बच्ची का मेडिकल भी करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार करेगी। उधर, एएसपी नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 376(3), 506 आईपीसी एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर…. कल रात 20 वर्षीय युवक के मर्डर से साफ़ हो गया गढ़शंकर में आम लोग सुरक्षित नहीं : अमरप्रीत लाली

विफल पुलिस व प्रशासन में चहेते अफसरों को नियुक्त करने वाले विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए गढ़शंकर।  विधानसभा हल्का गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और लोगों का सरकार, प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जलती चिता से जब चीख उठा इंसान : चीखते हुए बोला- बचाओ और फिर ?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के माधोपुर के श्मशान घाट पर हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना घटी जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया। घटना रविवार की है, जब एक 22...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व...
Translate »
error: Content is protected !!