चडीयार पंचायत के पंकज सेना में अग्निवीर क्लर्क हुए चयनित

by

पट्टा मेहलोग, 17 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चढ़ियार के झांगड गांव के किसान परिवार से सम्बंध रखने वाले पंकज कुमार सपुत्र संजीव कुमार ने भारतीय सेना की कठिन परीक्षा उतीर्ण कर बतौर क्लर्क नियुक्ति पाई है।उनकी इस उपलब्धि से उनके गांव व परिजनों में खुशी का माहौल है।

पंकज ने बताया कि उन्होंने जमा दो की परीक्षा वर्ष 2022 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटबेजा से प्रथम श्रेणी में उतीर्ण की। उसके पश्चात बीकॉम की परीक्षा राजकीय महाविद्यालय सोलन से प्रथम श्रेणी में उतीर्ण करने के पश्चात सोलन में सेना की भर्ती प्रक्रिया के बारे जानकारी प्राप्त करने उपरांत अजीलिट कोचिंग सेंटर सोलन से कोचिंग लेकर तैयारी करके परीक्षा दी तथा पहले ही प्रयास में उतीर्ण हुआ। पंकज ने बताया कि वह आगामी 23 जून को आर्मी कार्यालय शिमला से नियुक्ति व पोस्टिंग का पत्र लेकर भोपाल मध्यप्रदेश में अपनी ड्यूटी जॉइन करेगा।
पंकज की इस उपलब्धि को लेकर इनके परिवार व गांव के लोग अपने इष्टगुरु बाबा जवाहर सिंह महाराज हरिपुर के दरबार मे मनौती व झंडा लेकर नतमस्तक हुए। झांगड गांव में कार्यरत डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा क्लब व मंधाला वार्ड से जिला परिषद सदस्य राज कुमार चौधरी द्वारा उन्हें इस उपलब्धि के लिए
गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। पंकज ने बताया कि उसे खुशी है वह भारतीय सेना के माध्यम से देश की सेवा करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 लोगों की मौत : ड्राइवर ने खोया कंट्रोल तो कार पलटकर सड़क से नीचे जा गिरी

रोहित भदसाली। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कार के पलटकर सड़क से नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या होता है सीजफायर? ….समझें इसका पूरा मतलब

दिल्ली :  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए तनाव को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया है कि दोनों देशों के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ : चुराह के विधायक हंसराज ने कर दिया बड़ा एलान

एएम नाथ। चम्बा :  शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस परीक्षा का फाईनल परिणाम हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया जारी

एएम नाथ। शिमला  :   हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया हुआ है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि...
Translate »
error: Content is protected !!