चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ : चुराह के विधायक हंसराज ने कर दिया बड़ा एलान

by
एएम नाथ। चम्बा :  शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल कर रही हैं। इसी कड़ी में चुराह के विधायक हंसराज ने ऐलान किया है कि चिट्टा बेचने या खरीदने वाले की पुलिस को सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम वह अपने स्तर पर देंगे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर चुराह में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन करने के बाद विधायक ने यह बात कही। उन्होंने चुराह में चिट्टा बेचने या खरीदने वाले पकड़कर पुलिस के हवाले करने का भी इलाके के लोगों से आह्वान किया है। विधायक ने कहा कि आज के समय में हर घर पर नजर रखने की जरूरत है। प्रशासन और पुलिस विभाग भी हर जगह तक नजर नहीं रख सकते। यह विषय जन जागरण का विषय है।
कहा कि चिट्टे का सेवन करने वाले की जान जाने के साथ परिवार बिखर जाता है। लोगों को इस मानसिकता को त्याग देना चाहिए कि यह हमारी मुसीबत नहीं है। क्योंकि, पड़ोस में लगी आग को यदि रोका न जाए तो ये घर तक पहुंच जाती है और पूरा घर जल जाता है। तब ध्यान में आता है कि यदि समय रहते इस आग को बुझा दिया जाता तो इसके भयंकर परिणाम न निकलते।
विधायक ने मंच से पंचायत प्रतिनिधियों, जिला परिषद, बीडीसी, युवाओं और कलाकारों से अपने गीत-संगीत के जरिये भी लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। कहा कि लोगों को अपने स्तर पर इस नशे पर नकेल कसने के प्रयास करने होंगे, तभी इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एआरओ पालमपुर द्वारा पंजीकरण प्रकिया की जानकारी के लिए ऑनलाइन सत्र आयोजित

एएम नाथ। चंबा : सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी , महाविद्यालय तीसा तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के विद्यार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर शहीद स्मारक मंडी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम : सभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग – अपूर्व देवगन

अमर वीर सपूतों को किया नमन,वीर नारियों को किया सम्मानित, देश के प्रति एकता और अखण्डता की ली शपथ एएम नाथ। मंडी, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर मंडी जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के लक्ष्य 400 पार को भाजपा के पन्ना प्रमुख पूरा करेंगे – अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर :  भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जसवा परागपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लक्ष्य 400...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की और से लोकसभा चुनाव लड़ना है तो – 10 हज़ार फॉर्म फीस के साथ 15 फ़रवरी तक करें आवेदन

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ना है तो 10 हज़ार फॉर्म फीस के साथ 15 फ़रवरी तक करें आवेदन एएम नाथ, शिमला प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं,...
Translate »
error: Content is protected !!