चड्ढा परिवार द्वारा कितना स्कूल के बच्चों को स्कूल किटें व स्टेशनरी की वितरित

by
गढ़शंकर, 8 अप्रैल : आज गांव कितना के सरकारी स्कूल में एक समागम आयोजित कर चड्ढा परिवार द्वारा प्राइमरी तथा मिडल स्कूल के समूह विद्यार्थियों को स्कूल किटें, स्टेशनरी तथा खेलों का सामान वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय वेद प्रकाश चड्ढा तथा माता प्रकाश देवी चड्ढा के आशीर्वाद से सुधीर चड्ढा व प्रदीप चड्ढा तथा परिवार पिछले लंबे समय से स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षा स्तर ऊंचा उठाने हेतु सामग्री भेंट कर शिक्षा के विकास में योगदान डालता आ रहा है। इस मौके प्रदीप चड्ढा व सुधीर चड्ढा ने संबोधित करते विद्यार्थियों को नशों से बचने, खेलों में भाग लेने तथा पढ़ाई में कड़ी मेहनत कर अपना व अपने गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके श्री प्रदीप चड्ढा के कुड़म श्री अजय कुमार सेठी द्वारा स्कूल की टूटी हुई किचन शैड बनवाने का ऐलान किया। इस मौके बच्चों को चाय पकौड़ा का लंगर खिलाया गया। इस अवसर पर दानी परिवार में सुधीर चड्ढा तथा प्रदीप चड्ढा के साथ विजय कुमार सोनी, अनिल शर्मा, अमित दफ्तरी, सुदेश अग्रवाल, सोमनाथ, जयप्रकाश, अजय कुमार सेठी, रेखा सेठी, कोमल चड्ढा, देनिका चड्ढा, पारस चड्ढा, साहिल चडा, आशीष चड्ढा के अलावा गांव के गणमान्यों में सुरिंदर सिंह खालसा, जगतार सिंह कितना, परमिंदर बंसल, नरेंद्र ठेकेदार, बलजीत बेदी पूर्व सरपंच, गुरदयाल ठेकेदार, सतनाम सिंह स्कूल कमेटी चेयरमैन, जगतार सिंह खालसा,  जोग राज, चमन लाल, कुलदीप कौर, कुलवीर कौर तथा गांव के अन्य गणमान्य व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट ने दिया झटका….चंडीगढ़ पुलिस को SIT बना चार हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश ….कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ मारपीट मामला

चंडीगढ़ : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ केस में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ पुलिस को यह जांच चार हफ्तों में पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर  ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामला : पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का किया मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव धमाई में  ट्रेवल एजेंट के घर पर 9 और 10 जनवरी की रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने और कुछ दिन पहले फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामले...
article-image
पंजाब

पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए धरने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा तो नहीं हुआ : संजीव तलवाड़

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत-पाकिस्तान के चलते तनाव के कारण सरहदी प्रदेश पंजाब के जितने भी डैम जा रिजर्वॉयर हैं दुश्मन के निशाने पर रहते हैं इसलिए सरकार इनकी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखती है...
पंजाब

गांव कालामांज में जनतक सभा पर प्रतिबंध

होशियारपुर, 2 अगस्त: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक आदेश जारी किया कि गांव...
Translate »
error: Content is protected !!