दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित : साहित्यिक गतिविधियों तथा आमदन-खर्च का किया व्यौरा पेश

by
गढ़शंकर, 8 अप्रैल: दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की अप्रैल माह की मासिक बैठक प्रधान डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में सभा के कार्यालय गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक दौरान वर्ष 2023-24 दौरान हुई साहित्यिक गतिविधियों तथा आमदन-खर्च का व्यौरा पेश किया गया जिसे सर्वसंमति से सदस्यों द्वारा पास किया गया।
बैठक दौरान वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट भी पारित किया गया। सभा के सदस्यों द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह एवं कवि दरबार की समीक्षा की गई तथा भावी कार्यक्रमों को बेहतर बनाने हेतु रचनात्मक सुझाव दिये गये। बाद में मास्टर हंस राज जी की अध्यक्षता में आज का कवि दरबार आयोजित किया गया जिसमें प्रधान बिक्कर सिंह, महासचिव पवन कुमार भंमियां, संतोख सिंह वीरजी, रणवीर बब्बर, विजय भट्टी, अमरीक हमराज, तरनजीत सिंह सहित उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबाडग नदी बरोट में डाला गया 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज

एएम नाथ। मंडी, 19 मार्च। मात्स्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश मत्स्य मण्डल मण्डी द्वारा बुधवार को लंबाडग नदी बरोट में 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज सफलतापूर्वक डाला गया। इस अवसर पर जिला मण्डी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत विभाजन मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम ठाकुर

परवाणू में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दी प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं एएम नाथ। परवाणू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

61 लाख के डिजिटल अरेस्ट का मामला :आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

रोहित जसवाल। ऊना : हरोली विधानसभा में एक रिटायर व्यक्ति के साथ डिजिटल फ्रॉड के माध्यम से 61 लाख रुपए की ठगी करने का मामला 72 घंटे पहले पुलिस थाना हरोली में दर्ज किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से आनंद शर्मा ने दाखिल किया नामांकन : कांगड़ा सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी का कब्जा

एएम नाथ। कांगड़ा  :  कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!