चन्द्रयान की लागत 615 करोड़ से दोगुनी रकम पंजाब की आप ने प्रचार प्रसार पर खर्च डाले :

by

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 615 करोड़ रुपए की लागत से चंद्रयान-3 मिशन पूरा किया है। लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचार-प्रसार में इससे दोगुनी रकम खर्च कर दी है। जबकि प्रदेश के किसान बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे का इंतजार कर रहे है । पंजाब बीजेपी मुखिया सुनील जाखड़ का कहना है कि भगवंत मान पंजाब की जनता की मेहनत की कमाई को अपनी राजनीति चमकाने में खर्च कर रहे है । इससे आम आदमी पार्टी की सोच का पता चलता है, जाखड़ ने सीएम मान पर अपनी पार्टी को दूसरे राज्यों में भी राजनीतिक लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है l उनका कहना है कि पंजाब के खजाने से पैसा खर्च किया जा रहा है ।
‘नुकसान की मार झेल रहे किसान’ :जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ की मार से परेशान है, किसान सरकार से मुआवजे की आस लगाए बैठे है । लेकिन मुख्यमंत्री मान पंजाब का पैसा दूसरे राज्यों में प्रचार के लिए खर्च कर रहे है। इससे पंजाब के लोगों को क्या
फायदा मिलने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. बी.आर. आंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी पंजाब के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश : एडवोकेट रणजीत कुमार

साजिशकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह कानून के तहत कार्रवाई हो”  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एडवोकेट रणजीत कुमार, इंचार्ज इंडियन नेशनल कांग्रेस हलका चब्बेवाल ने कहा कि दलितों, मजलूमों और महिलाओं के मसीहा और संविधान निर्माता परम सम्माननीय...
article-image
पंजाब

दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में ‘आप’ की करारी हार की भविष्यवाणी की

बघेल–दीवान मुलाकात ने कांग्रेस की एकजुटता को किया मजबूत, वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा लुधियाना, 7 जुलाई: पंजाब कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!