84 युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया , रोज 30 से 40 लाख रुपये की ठगी करते थे : अमेरिकी नागरिकों को सोशल सर्विस देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

by

नोयडा : नोयडा के फेज-1 पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को सोशल सर्विस देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर खुलासा कर 84 युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया। इनमें से ज्यादातर नार्थ ईस्ट के रहने वाले हैं। कॉल सेंटर चलाने वाले आरोपी मैनेजर हर्ष शर्मा और योगेश मुरारी मौके से भाग गए। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।

डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि कुछ दिन पहले सेक्टर-6 में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर के संचालित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मामले में फेज-1 पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच कर बुधवार को सेक्टर-6 के ए-18 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। सभी गिरफ्तार लोग दिल्ली-एनसीआर में किराये पर रहते हैं। वे एक हफ्ते में दो से तीन दिन काम करते थे। आरोपी हर रोज 30 से 40 लाख रुपये की ठगी करते थे। डार्क वेव से मिल रहा था डाटा डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए अरोपी सबसे पहले डार्क वेव के जरिए अमेरिकी नागरिकों का निजी डाटा और सोशल सिक्योरिटी नंबर हासिल करते थे। इसके बाद उनके पास एक सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ऑफ अमेरिका के नाम से वाइस ई-मेल भेजकर उनके साथ ठगी करते थे।
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने चार महीने पहले ही ऑफिस खोला था। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से 50 करोड़ से अधिक की ठगी की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 लैपटॉप-कंप्यूटर, 13 मोबाइल, 20 लाख नगद, एक कार और 42 पेज अमेरिकी नागरिकों का डाटा बरामद किया है। आरोपी अमेरिकी नागरिकों के पास वॉइस ई-मेल भेजकर उनके गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने की बात कहते थे। अगर कोई उनके झांसे में आ जाता तो उसे धमकी देकर उगाही कर लेते थे। जिस तरह भारतीय नागरिकों को आधार नंबर मिलता है। उसी तरह अमेरिकी नागरिकों को सोशल सिक्योरिटी नंबर मिलता है। इस नंबर के जरिए अमेरिकी नागरिक के बारे में उसकी वित्तीय से लेकर निजी जीवन से जुड़ी सारी जानकारी हासिल की जा सकती है।
डीसीपी ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी अमेरिकी नागरिकों से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए बात करते थे। इसके साथ ही, ठगी के रुपये, जो उनके पास क्रिप्टो करेंसी में आते थे, ये लोग विदेश में बैठे उनके अन्य साथियों के पास भेज देते जो इनको बदल कर रुपये में भेज देते थे। डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने कहा कि इस गिरोह के तार विदेश में बैठे कई अन्य जालसाजों से जुड़े हैं। पुलिस की टीमें जांच में जु

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन से 10 सड़कें बंद , हिमाचल प्रदेश में अब तक 175 करोड़ का नुकसान

एएम नाथ।  शिमला, 12 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में आई कमी से लोगों को राहत मिली है। राज्य में भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों की बहाली का काम तेजी से जारी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल (ट्रांसपोर्ट) की बैठक आयोजित 

परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई चंडीगढ़, 1 जनवरी : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की अध्यक्षता में एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल (ट्रांसपोर्ट) की बैठक का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , समाचार

मान की रिश्वत पर चोट : कोई रिश्वत मागें मना मत करना आडियो या बीडीओ रिकार्ड कर भेज देना: मुख्यमंत्री मान

शहीद भगत सिंह की बरसी पर तेईस मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे अपना बाट्ऐप नंबर जारी चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पहला कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को 4.04 रुपए प्रति यूनिट सब्सिडी देने की अधिसूचना जारी : किसानों को सस्ती बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

एएम नाथ। शिमला :  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!