चपड़चिड़ी से नशा विरोधी अभियान का आगाज : 23 जिलों तक पहुंचेगी रैली, चपड़चिड़ी से मुख्यमंत्री ने किया रवाना

by

मोहाली। पंजाब में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चपड़चिड़ी से मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रैली राज्य के सभी 23 जिलों में पहुंचेगी। इसके साथ एक विशेष गाड़ी भी चलाई जाएगी, जिसमें लोग नशे के खिलाफ अपने सुझाव और संदेश डाल सकेंगे। पहचान गुप्त रखने के इच्छुक लोग बिना मोबाइल नंबर लिखे अपना संदेश दे सकते हैं, जबकि नंबर देने वालों से संपर्क किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस के दम पर नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसके लिए जन आंदोलन खड़ा करना होगा। युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कार्य संस्कृति, अनुशासन और कानून के शासन को मजबूत करने की जरूरत है। राज्य की उपजाऊ जमीन के बावजूद लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई कम उत्पादन वाले क्षेत्रों में लोग बेहतर जीवन जी रहे हैं।

राजनीति में न आते तो नीरू बाजवा के साथ करता फिल्में: मान

अपने कलाकार जीवन का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि शुरुआती दौर में उनके पिता उनके पेशे के पक्ष में नहीं थे, लेकिन कम उम्र में ही उन्हें लोकप्रियता मिल गई थी। उन्होंने कहा कि यदि वह राजनीति में नहीं आते तो अभिनेत्री नीरू बाजवा के साथ 15 से 20 फिल्मों में काम कर चुके होते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कलाकार के रूप में भी पैसा कमा सकते थे, लेकिन उन्होंने जनसेवा का रास्ता चुना। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक कुलवंत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रग्स के साथ पकड़ा गया सांसद अमृतपाल सिंह का भाई : सरकार की साजिश , पिता बोले

जालंधर : लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह के भाई को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिल्लौर के पास से ड्रग्स के साथ...
article-image
पंजाब

विजिलेंस चीफ SPS परमार और SSP वरिंदर बराड़ का निलंबन रद : नई नियुक्ति के इंतजार में अधिकारी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने चार महीने बाद विजिलेंस विभाग के प्रमुख रहे एसपीएस परमार को निलंबन रद कर दिया है। उन्हें 25 अप्रैल को निलंबित किया गया था। साथ ही एक और आदेश जारी...
article-image
पंजाब

दसूहा में एलायंस क्लब दसूहा का गठन, अमरीक सिंह ठकुराल बने चार्टर प्रेसिडेंट

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय तब जुड़ गया जब एलायंस क्लब दसूहा का गठन एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 126 एन के अंतर्गत किया गया। क्लब की पहली...
article-image
पंजाब

माहिलपुर नगर पंचायत चुनाव : आप के 13 उम्मीदवारों , कांग्रेस के उम्मीदवारों 11, बसपा के उम्मीदवारों 3 व 16 निर्दलीयों ने भरे नामांकन पत्र

गढ़शंकर, 12 दिसंबर  : नगर पंचायत माहिलपुर के 13 वार्डो में 21 दिसंबर को हो रहे चुनाव के लिए नामजदगी पेपर जमा कराने के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के 13, कांग्रेस के 11,...
Translate »
error: Content is protected !!