चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव- वोटर कार्ड के अलावा 12 अन्य दस्तावेज दिखाकर भी किया जा सकता है मतदान: रिटर्निग अधिकारी

by

होशियारपुर, 16 नवंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- रिटर्निंग अधिकारी 044 चब्बेवाल राहुल चाबा ने विधानसभा के समूह योग्य वोटरों को अपील करते हुए कहा कि 20 नवंबर (बुधवार) को चब्बेवाल विधानसभा के उप चुनाव में मतदाता सभी बूथों पर वोटर कार्ड के अलावा चुनाव आयोग की ओर से बताए गए दस्तावेज दिखा कर भी मतदान कर सकते हैं।

रिटर्निंग अधिकारी ने आगे बताया कि मतदान केंद्र पर पहचान के प्रमाण के रूप में नागरिक अपना वोटर कार्ड के अलावा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज़, केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो पहचान पत्र, सांसद/विधायक/विधान परिषद के सदस्यों को जारी मान्यता प्राप्त पहचान पत्र, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड (यूडीआईडी)
दिखाकर अपना वोट डाल सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेज़ों की खड्ड में फिर बही पानी मे हिमाचल प्रदेश की स्विफ्ट कार , युवाओं ने बड़ी मुश्किल से बचाया : कार में स्वार युवक बीटन , हरोली जिला ऊना के रहने वाले थे

गत महीने 11 अगस्त को हिमाचल के गांव देहलां से आई इन्नोवा के बहने से 11 लोगों की तेज बहाव में बहने से हो गई थी रोहित भदसाली। माहिलपुर / हरोली : , 10...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट – प्राकृतिक खेती की गेहूं 60 और मक्की 40 रुपये प्रति किलो की एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 15 अप्रैल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव : हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर : हिंदुओं को रिझाने में आप सबसे आगे

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल हिंदू वोट बैंक को रिझाने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी  इस मामले में अन्य दलों से दो कदम...
article-image
पंजाब

माकपा ने होशियारपुर हिस्से को आनंदपुर साहिब में विलय करने का जताया विरोध

गढ़शंकर : सीपीआई(एम) ने पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब को नया जिला बनाने के तहत होशियारपुर जिले के कुछ इलाकों को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!