दिल्ली में डबल मर्डर : चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज

by

नई दिल्ली : दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान दो हथियारबंद लोगों ने चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना में 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया है।

घर के बाहर पटाखे जला रहे थे सभी :  आकाश शर्मा (40) अपने भतीजे ऋषभ शर्मा और बेटे कृष शर्मा दिवाली मना रहे थे। इसी दौरान रात के करीब 8 बजे उन पर हमला किया गया। मृतक के परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर स्कूटर पर आए और आकाश के पैर छुए। फिर उस पर और अन्य लोगों पर गोलियां चला दीं। डबल मर्डर की ये घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आकाश और ऋषभ दोनों पीले रंग के कुर्ते पहने हुए दिख रहे हैं। दोनों पटाखे फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तभी आरोपी अपने स्कूटर पर मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने आकाश के पैर छुए।

फिर आकाश जैसे ही अपने घर के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, आरोपियों में से एक ने स्कूटर से उतरकर उसे गोली मार दी। आकाश के भतीजे ऋषभ को भी गोली मार दी गई, जब वो आरोपियों को रोकने के लिए उनके पीछे भागा। घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कृष का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया, “रात करीब साढ़े आठ बजे पीसीआर कॉल मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई। टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले।”

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद :  घटना के संबंध में आकाश की पत्नी ने कहा कि वो हमलावरों को जानती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनके भाई योगेश ने दावा किया कि पिछले महीने उनके परिवार को झूठा फंसाया गया था, जब आरोपियों ने उनके ही घर पर गोलियां चलाई थीं, लेकिन उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने घटना की फुटेज उनके फोन से डिलीट कर दी और उन पर झगड़े का आरोप लगा दिया।

पांच राउंड गोलियां चलाई गईं :  डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “रात करीब 8.30 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि बिहारी कॉलोनी में गोलीबारी हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आकाश, उनके भतीजे ऋषभ और उनके बेटे कृष को गोली लगी है। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में हमें पता चला है कि पांच राउंड गोलियां चलाई गईं।”

पुलिस को संदेह है कि मामला आपसी रंजिश का है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले लड़ेंगी लोकसभा चुनाव : केजरीवाल ने पंजाब में घर-घर राशन योजना लांच करने पहुंचे थे

नई दिल्ली  : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में घर-घर राशन योजना लांच करने पहुंचे तो साफ कर दिया कि वे पंजाब में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। रैली...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल बसपा गठबंधन उमीदवार ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने नामांकन दाखिल किया।

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली बसपा गठबंधन के उमीदवार पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर पहुंचकर एसडीएम अरविंद कुमार व...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान ने बठिंडा में पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की : पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए इस बैठक को बुलाया गया था

बठिंडा : आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ जमीनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 किसानों ने प्राप्त किया सुगंधित फसलों की खेती पर प्रशिक्षण

एएम नाथ।  मंडी, 23 जनवरी : उद्यान विभाग की महक योजना के तहत ‘सुगंधित फसलों की खेती” पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। उद्यान विभाग द्वारा प्रायोजित य़ह पांच दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!