चमेरा डैम-3 से 1 सितंबर रात्रि 11 बजे से 2 सितंबर को सांय 6 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

by

एएम नाथ। चम्बा
खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 1 सितंबर को रात्रि 11:00 से 2 सितंबर को सांय 6 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा। यह जानकारी चमेरा-3 पावर स्टेशन के प्रमुख अनिल कुमार द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 के डैम के दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान चमेरा-3 के डैम के निचले स्तर पर रावी नदी में पानी बढ़ने की आशंका है। अनिल कुमार ने बताया कि इस दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन/हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया

ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह में पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। धर्मानी ने मीना चंदेल को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल का दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल के दो छात्र मैरिट में प्रदेश में आठवें स्थान पर

बीबीएन, 10 मई (तारा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता चौधरी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी-भरमौर की राजनीति अब साज़िशों से नहीं, सेवा और संकल्प से चलेगी”

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज का स्पष्ट संदेश, सत्ता में होकर भी निस्वार्थ सेवा पर ज़ोर एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर–पांगी विधानसभा की राजनीति इन दिनों चर्चाओं में है। क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना में शामिल होने का आम नागरिकों के लिए अवसर, ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

देशभक्ति से प्रेरित उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना...
Translate »
error: Content is protected !!