चम्बा जल्दी जल्दी में आए थे मुख्यमंत्री -मुख्यमंत्री का चम्बा दौरा राजनैतिक दौरा बनकर रह गया : पवन नैय्यर

by

आनन फानन में अपनी गारंटीयों की घोषणाएं कर रहे सीएम

एएम नाथ। चम्बा
चम्बा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने हाल ही में चम्बा जिले के मुख्यमंत्री के दौरे पर कहा कि ऐसा लग रहा है मुख्यमंत्री बहुत जल्दी में हैं। सीधे हैलीकॉप्टर से मंच पर आए और मंच के बाद सर्किट हाउस में खाना खाकर वापस भी चले गए। लोग उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन उनके पास इसके लिए समय नहीं था।
पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि मुख्यमंत्री का चम्बा का दौरा एक राजनैतिक दौरा बनकर रह गया। मुख्यमंत्री पिछली बार भी चम्बा आए थे तो वह जल्दी में दिख रहे थे। जो घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की हैं, वो सब लोगों को बेवकूफ बनाने का काम है। पार्किंग की जो घोषणा वह करके गए हैं, उसके लिए चयनित जगह अभी तक परिवहन निगम के नाम पर ही है। मुख्यमंत्री को झूठ बोला गया है। जो मिनी सैक्ट्रिएट की घोषणा की थी, वह पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई थी और उसके लिए बजट का भी प्रावधान कर दिया गया था। एक बार फिर उसके लिए भी यह झूठ बोलकर गए हैं। नैय्यर ने कहा कि प्रदेश सरकार जानती है-उनकी सरकार अब जाने वाली है और आनन फानन में वह अपनी गारंटीयों की घोषणाएं कर रहे हैं। जितनी भी सड़कों के अभी को उद्घाटन और शिलान्यास किए गए हैं, वो सभी केंद्र सरकार की योजना के कार्य हैं। प्रदेश सरकार का इसमें कोई भी योगदान नहीं है और फिर भी ये कांग्रेसी नेता केंद्र सरकार को गालियां देते रहते हैं।
चम्बा जिले में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि पक्काटाला मार्ग की गुणवत्ता पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता को इसकी गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए, वरना पहले वाला हाल फिर भी हो सकता है। लोक निर्माण विभाग में अपने चहेते ठेकेदारों को 6-6 कार्य अवार्ड कर रहे हैं और जो लोग काम में देरी कर रहे हैं उन ठेकेदारों को फिर दोबारा से कार्य मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैडिकल कॉलेज में एक कंपनी जो सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए आई थी, वह कंपनी एक धोखाधड़ी के केस में संलिप्त है और उसके ऊपर कार्यवाही की जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा उसको फिर से कार्य दिया जा रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईपीएस द्वारा जो पाइपलाइन बिछाई जा रही है वह खुले में और नालों में बिछाई जा रही है, जो बरसात के मौसम में बह जाएगी। इन सभी कार्यों की जांच होनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार को घेरने के लिए को रणनीति बनाने के लिए : 2 मार्च गुरुवार को शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक

शिमला : भाजपा ने विधानसभा के बजट सत्र में राज्य सरकार को घेरने के लिए को रणनीति बनाने के लिए 2 मार्च गुरुवार को शिमला में विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

हमीरपुर 21 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। सबसे पहले, प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 दिसंबर को अपना दो साल का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश करेगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 11 दिसंबर को अपना दो साल का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश करेगी, जिसमें उसकी नीतियों और कार्यक्रमों से आए...
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर तक L

हमीरपुर 31 अक्तूबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य...
Translate »
error: Content is protected !!