चम्बा जिले की मतदाता सूचियाँ गहन पुनरीक्षण हेतु प्रकाशित : DC मुकेश रेपसवाल

by

जनता से दावे व आक्षेप आमंत्रित, 308 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियाँ अब निरीक्षण और दावे व आक्षेप के लिए उपलब्ध

एएम नाथ। चम्बा : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चम्बा जिले की मतदाता सूचियाँ गहन पुनरीक्षण के लिए प्रकाशित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार, मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 1 अक्तूबर 2025 को निर्धारित अर्हता तिथि को मानते हुए जिला चम्बा के 7 विकास खण्डों की कुल 308 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियाँ जनता के दावे और आक्षेप के लिए 6 अक्तूबर 2025 को उपलब्ध कराई गई हैं।
मतदाता सूचियों की प्रति उपायुक्त कार्यालय के अलावा ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद चम्बा के कार्यालयों में कार्यालय समय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। यदि किसी व्यक्ति को सूचियों में कोई सुधार, दावा या आक्षेप करना हो तो वे इसे 27 अक्तूबर 2025 तक संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को स्वयं, अभिकर्ता के माध्यम से या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज सकते हैं ताकि उक्त तारीख तक उनके पास पहुँच जाए।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि दावे या आक्षेप प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित प्रपत्र (फॉर्म) उपरोक्त अधिकारियों के पास और ग्राम पंचायतों में निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मतदाता अधिकारों का प्रयोग सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री हरि मंदिर साहिब को लगातार दूसरे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्टिव हुई पुलिस; तलाशी जारी

अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब को मंगलवार की दोपहर फिर एक बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सोमवार को भी ईमेल के के जरिए ही धमकी दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की उपस्थिति में विधायक नीरज नैयर की बैठक की अध्यक्षता आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें सभी विभागीय अधिकारी : नीरज नैयर एएम नाथ। चम्बा  : जिला मुख्यालय चंबा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश : भरमौर का दौरा कर व्यवस्थाओं का DC अपूर्व देवगन लिया जायजा

यात्रा के शुरू होने से पहले प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्य को किया जाए पूर्ण चंबा ,(भरमौर) 9 अगस्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के जनजातीय उपमंडल भरमौर का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री जिम्पा प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में हुए नतमस्तक

होशियारपुर, 17 जनवरी:    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा स्थानीय गुरुद्वारा टिब्बा साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को...
Translate »
error: Content is protected !!