बिकने और खरीदने वालों को चुनाव में जनता की ओर से सबक सिखाने का किया दावा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशी आनन्द शर्मा के पक्ष में चंबा के चुराह में किया प्रचार
एएम नाथ। चम्बा  :   मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भंजराडू में एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से कांगड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही है लेकिन भाजपा के सांसद कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने दिग्गज नेता आनंद शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पहले भी हिमाचल प्रदेश के मुद्दों की पैरवी करते रहे हैं और लोकसभा संासद के रूप में इस लोकसभा क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों की मजबूती के साथ पैरवी करेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बार का चुनाव देश और प्रदेश की आने वाली राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने खरीदा है तथा यह चुनाव खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ साथ खरीददार पार्टी को भी कड़ा सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक भी बिके हैं और दूसरी किश्त पाने के लिए अपना इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास धनबल नहीं है और जनता की ताकत ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का सिला-सिलाया कोट दर्जी के पास ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर और भाजपा की हिमाचल प्रदेश सरकार बनाने की हसरतें अधूरी ही रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना साढ़े तीन साल का बाकी कार्यकाल भी पूरा करेगी और सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जागरूक है और देवी-देवताओं में विश्वास रखती है। ऐसे में खरीद फरोख्त की राजनीति हिमाचल प्रदेश की जनता को मंजूरी नहीं है।
                                      मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा साल में प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और उन्हें धरातल पर लागू किया। आपदा में राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए कानून बदल दिया और अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपये का विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया, जिसके तहत पूरी तरह से घर नष्ट होने पर मुआवजा राशि को 1.30 लाख रूपये से बढ़ाकर सात लाख रूपये किया, जबकि कच्चे घर को नुक्सान होने पर मुआवजा राशि 4000 रूपये बढ़ाकर एक लाख रूपये की। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने लंबित राजस्व मामलों के निपटारे को प्राथमिकता दी और अब तक इंतकाल के एक लाख तथा तकसीम के साढ़े सात हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित करने के लिए पुरानी पैंशन को बहाल किया है जबकि जय राम ठाकुर ने कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पैंशन बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए दी है और इसका लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलना शुरू हो गया है। जिन कर्मचारियों को पहले एनपीएस के तहत 2700 रूपये पैंशन मिल रही थी, उन्हें अब पुरानी पैंशन के तहत 32000 रूपये तक पैंशन मिल रही है।
                            मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चोर दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिसे अब विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों में बांटा जा रहा है। विधवा महिलाओं के 27 साल तक के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। उन्हें घर बनाने के लिए तीन लाख रूपये की मदद दी जा रही है। दूध का समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश में पहला राज्य बना है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। इसके अतिरिक्त मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रूपये की गई है। भंजराडू में 25 भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विधायक नीरज नैयर सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ बोले- ऐसा वेन्यू और मैनेजमेंट रहा तो भारत में नहीं करूंगा शो

चंडीगढ़ में आज दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट शो हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे से पहले खत्म कर दिया गया। स्टेज से दिलजीत ने चंडीगढ़ प्रशासन पर तंज भी कसा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

69 सरकारी स्कूलों में कॉमर्स बंद : 7 जिलों के कई स्कूलों में साइंस स्ट्रीम भी खत्म

हिमाचल प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम को बंद कर दिया गया है। राज्य के उच्च शिक्षा निदेशालय ने 69 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कॉमर्स स्ट्रीम को बंद करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान शिव का मंदिर जिस पर हर 12 साल में गिरती बिजली : खंडित होता है शिवलिंग, फिर होता चमत्कार

एएम नाथ। कुल्लू : देश में भगवान शिव के कई मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं, जो चमत्कारिक हैं। इन मंदिरों के बारे में कई कथाएं और कहानियां प्रचलित हैं। भगवान शिव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचेगी: डीसी

सर्दियों के सीजन में आपदा से बचाव के लिए तैयारियां आरंभ, दुर्गम क्षेत्रों में राशन तथा आवश्यक दवाइयां पहुंचाने के दिए निर्देश धर्मशाला, 16 नवंबर – सर्दियों के सीजन में हिमपात तथा बारिश आरंभ...
Translate »
error: Content is protected !!