राज्य संग्राहलय की टीम करेगी शोघी में मिले कंकाल की जांच : DC अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी

by
रोहित भदसाली।  शिमला 27 सितंबर – शोघी पंचायत में भवन निर्माण के लिए की जा रही जमीन खोदाई के दौरान कंकाल मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश आज जारी कर दिए है। राज्य संग्रहालय की टीम उक्त कंकाल की पुरातत्वीय जांच करेगी।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शोघी पंचायत के तहत भवन निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में इस दौरान एक कंकाल मिला है। इसकी जांच प्रदेश राज्य संग्रहालय की टीम करेगी। राज्य संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष की ओर पत्र प्राप्त हुआ है कि जब तक पुरातत्वीय जांच पूरी नहीं हो पाती है तब तक उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार कार्य न किया जाए। इसी के चलते में उक्त स्थान पर निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी कर दिए गए है।
उन्होंने कहा कि राज्य संग्रहालय की टीम 28 सिंतबर 2024 को मौके पर जाकर पुरातत्वीय जांच करेगी। इस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त कंकाल की पुरातत्वीय महत्वता कितनी है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
Like

 

Comment
Send
Share
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों में खिलाड़ियों को खाने में अब मिलेगा पनीर, जूस और मक्खन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को अब पनीर, जूस और मक्खन परोसा जाएगा। सरकार की ओर से डाइट मनी बढ़ाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1971 युद्ध के वीर पूर्व सैनिक नायक संत राम ठाकुर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई….पूर्व सैनिक लीग ने दी श्रद्धांजलि

योगेश चौहान : अर्की । उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत कोटली के कोठी गांव के निवासी तथा भारतीय सेना की तोपखाना (आर्टिलरी) रेजिमेंट के पूर्व सैनिक नायक संत राम ठाकुर को सैन्य परंपराओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी : कांग्रेस सरकार द्वारा 619 सरकारी संस्थाओं को बंद करने के विरोध में

शिमला : भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए 619 सरकारी संस्थाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में भाजपा संबंधित जिलों में भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शिमला, 14 नवंबर – उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में आयोजित किये जा रहे 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत...
Translate »
error: Content is protected !!