1971 युद्ध के वीर पूर्व सैनिक नायक संत राम ठाकुर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई….पूर्व सैनिक लीग ने दी श्रद्धांजलि

by

योगेश चौहान : अर्की । उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत कोटली के कोठी गांव के निवासी तथा भारतीय सेना की तोपखाना (आर्टिलरी) रेजिमेंट के पूर्व सैनिक नायक संत राम ठाकुर को सैन्य परंपराओं के अनुरूप अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) अर्पित कर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग अर्की की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेमचंद चौहान, उपाध्यक्ष सूबेदार मेंजर बलदेव राज सहगल तथा सचिव सूबेदार मेजर भूपाल सिंह छेत्री सहित अन्य ने दिवंगत पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर पुष्पचक्र (रीथ) अर्पित किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व सैनिक केवल सेवा निवृत्त सैनिक नहीं होते, बल्कि राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा के जीवंत प्रतीक होते हैं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे समाज, युवाओं और देशहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं। किसी भी पूर्व सैनिक के निधन पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई देना उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
गौरतलब है कि नायक संत राम ठाकुर 29 सितंबर 1965 को भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक देश की सेवा की और 1 अक्टूबर 1980 को सेवानिवृत्त हुए। वे 1971 के भारत-पाक युद्ध के भी वीर योद्धा रहे। 80 वर्ष की आयु में उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अपने पीछे वे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जगह-जगह भारी नुकसान, राहत का इंतजार कर रहे हैं लोग : जयराम ठाकुर

मणिमहेश यात्रा के आपदा स्थल तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, प्रभावितों से मिलकर जाना हाल प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर आपदा प्रवाहित क्षेत्र के राहत कार्य का लिया जायज़ा नेता प्रतिपक्ष ने चौरासी मंदिर में नवाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले की खींचतान का रिजल्ट पर असर पड़ा : कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

विधानसभा चुनाव में सोलन सीट पर BJP की हार की टीस अभी गई नहीं है। समीक्षा बैंठकों में यह टीस कहीं न कहीं देखने को जरूर मिल रही है। चुनाव से पहले की खींचतान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा – सीएम कहते हैं योजनाएं बंद नहीं हुई तो किसी को क्यों नहीं मिल रही हैं : जयराम ठाकुर

संवेदनशीलता के आधार पर सहारा जैसी योजनाओं का पैसा जारी करे सरकार एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार में चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुल्हन की तरह सजा तपोवन ….पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

एएम नाथ। धर्मशाला : तपोवन धर्मशाला में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह...
Translate »
error: Content is protected !!