चम्बा में अग्निवीर जवान पर ढाबा संचालक ने किया लोहे की रॉड से हमला : निर्धारित राशि से अधिक पैसे मांगने पर हुई कहासुनी

by

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले के लोहरी क्षेत्र में एक ढाबा संचालक पर भारतीय सेना के अग्निवीर जवान से मारपीट और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में अमित कुमार (23) निवासी गांव उआं डाकघर दाड़वी तहसील एवं जिला चंबा ने बताया कि वह वर्तमान में भारतीय सेना की 9 जैक राइफल्स में अग्निवीर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी तैनाती जयपुर (राजस्थान) में है। उन्होंने बताया कि वह 19 जून को अवकाश पर अपने घर आए थे।
24 जून रात को करीब 8 से 8:30 बजे के बीच वह अपने साथियों टेक चंद (उपप्रधान, पंचायत फागड़ी), इंद्र कुमार, डिंपल कुमार और आशीष कुमार के साथ लोहरी नाला स्थित विकास कुमार के ढाबे पर भोजन करने गए थे। रात करीब 10:30 से 11 बजे बिल का भुगतान करते समय ढाबा संचालक ने निर्धारित राशि से अधिक पैसे मांगे।
इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अमित कुमार ढाबे से बाहर निकल गए जबकि उनके साथी बिल का भुगतान कर बाहर आए।
आरोप है कि जब अमित कुमार अपने घर की ओर जाने लगे तो ढाबा संचालक विकास कुमार निवासी गांव लोहरी लोहे की रॉड लेकर बाहर आया और उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने उनके ऊपर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे उसकी बाईं आंख से खून बहने लगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे थाने में तलब किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों-बागवानों के हित में मुख्यमंत्री ने लिए सराहनीय निर्णय : अजय शर्मा

अधिकारियों के साथ प्रगतिशील किसान के घर पहुंचकर दी योजनाओं की जानकारी कुठेड़ा क्षेत्र को एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाने के लिए उठाए जाएंगे कदम एएम नाथ।  हमीरपुर 11 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी हिमाचल प्रदेश में गया घट : राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में पानी 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गया है। सूखे जैसे हालात के कारण फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रेनियों का दो दो लाख रूप्ये का वीमा : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में लगाया जा रहा जागरूक कैम्प, वच्चों में खुशी की लहर

सन्तोषगढ़ : जिन युवाओं ने अभी दसवीं या वाहरवीं के पेपर दिए हैं और इस दुविधा में है कि इन पेपरों का प्रणाम आने के वाद क्या किया जाए, तो आपकी इस दुविधा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*गोरडा पंचायत में विधायक केवल सिंह पठानिया ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*‘एक पेड़ अपने नाम’ अभियान के तहत बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों ने भी लगाए पौधे…कहा ….. पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी* एएम नाथ। शाहपुर, 23 अगस्त।  एटीसी शाहपुर द्वारा भनाला...
Translate »
error: Content is protected !!