चुराह में दर्दनाक हादसा : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

by

चम्बा के चुराह में काल बनकर आई रात,  नकरोड़–हिमगिरि डैम मार्ग पर बड़ा हादसा

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब स्थानीय लोगों ने नकरोड़–हिमगिरि डैम सड़क पर एक ऑल्टो कार को करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही तीसा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान शुक्र दीन (50) पुत्र शाक मोहम्मद, सलमान (25) पुत्र तेज दीन, बिट्टू (38) पुत्र किशन तथा संजू (22) पुत्र खेमी के रूप में हुई है। सभी मृतक गांव करमुण्ड, डाकघर टिकरीगढ़ के निवासी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि देर रात वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
पंजाब

पूर्व महिला सरपंच की हत्या : पति की जान बची

मानसा: पंजाब के मानसा जिले में शनिवार को एक दिनदहाड़े की गई हत्या ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। गांव खिल्लन में, पूर्व महिला सरपंच महेंद्रजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5,027 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे : उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार संबंधी 25 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान, 2216.93 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित

एएम नाथ। शिमला :  राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 29वीं बैठक आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 नए आवास बनाने की मंज़ूरी : जय राम ठाकुर

शिमला , 26 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह...
Translate »
error: Content is protected !!