दिशा बैठक में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

by

56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने के निर्देश, आरडीएसएस कार्यों पर जताई नाराजगी

प्राकृतिक खेती और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर, मिशन मोड में काम करने को कहा

एएम नाथ। चंबा, 27 जून।  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को बचत भवन में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र प्रायोजित विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में विधायक डीएस ठाकुर और डॉ. जनक राज भी उपस्थित रहे।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों से मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ समय पर मिल सके।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने जिले की 56 सड़क परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गति लाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।
बैठक में विद्युत क्षेत्र से जुड़ी आरडीएसएस योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि जिले में विद्युत नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए 90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कार्य निष्पादन एजेंसी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
डॉ. भारद्वाज ने चक्की-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करने, तकनीकी मार्गदर्शन देने और अधिक किसानों को इस पद्धति से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया।
बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, टीवी मुक्त भारत अभियान, सांसद निधि, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक के अंत में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी निर्देशों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा की : अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी : आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर 26 अक्टूबर :- पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की 36 पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर खण्ड विकास अधिकारी पालमपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NSUI (कांग्रेस) से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय जीता पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, अनुराग दलाल ने रचा इतिहास

पं पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जिस राह पर चल रहे हैं न वह काम अच्छा और न उसका अंजाम अच्छा : जयराम ठाकुर

जो विधायक मुख्यमंत्री का साथ नहीं देंगे तो क्या उन्हें जेल में डाल देंगे राजनीति कर रहे अधिकारी और विभाग अपनी सीमाएं न लांघे आपदा में जिन्होंने अपने परिजन खोए और लाश नहीं पाए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार एच.पी.एम.सी. के उत्पादों को देश में सभी जगह तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध – जगत सिंह नेगी

एच.पी.एम.सी. का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं एएम नाथ। सोलन : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) के...
Translate »
error: Content is protected !!