चम्बा में “अपनी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत दो विशेष शिविर 12 व 13 दिसंबर को

by

अग्रणी बैंक चम्बा और आरबीआई शिमला की संयुक्त पहल: अज्ञात जमा राशि के लिए जागरूकता शिविर

हरिपुर और खज्जियार में लगेंगे कैंप, जनता को मिलेगा अज्ञात जमा राशि का त्वरित समाधान

एएम नाथ। चम्बा : अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के “अपनी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत, चम्बा जिले में दो विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 12 दिसम्बर को ग्राम पंचायत हरिपुर और 13 दिसम्बर को ग्राम पंचायत खज्जियार में आयोजित किए जाएंगे, जिनका मुख्य उद्देश्य बैंकों में रखी अज्ञात जमा राशियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इन शिविरों का आयोजन अग्रणी बैंक चम्बा द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के सहयोग से किया जाएगा और जिले में कार्यरत सभी बैंक इन शिविरों में भाग लेकर जनता को सहायता प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में चम्बा जिले में अज्ञात जमा खातों की संख्या 40,000 से अधिक है। इनमें सबसे अधिक अज्ञात जमा खाते पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक से संबंधित हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को यह जानकारी दी जाएगी कि वे अपनी अज्ञात जमा राशि को आसानी से कैसे प्राप्त कर सकते हैं और इस प्रक्रिया में उन्हें कौन-कौन सी सहायता उपलब्ध होगी।
डीसी चौहान नें बताया कि इन शिविरों में न केवल जानकारी प्रदान की जाएगी, बल्कि मौके पर ही अज्ञात जमा राशियों का निपटान भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक अपनी जमा राशि से वंचित न रहे।
उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने अज्ञात जमा खातों का सत्यापन करने के साथ-साथ अपनी जमा राशि का दावा करने के लिए इन शिविरों में भाग लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भूकंप तैयारियों पर 9वां राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आज प्रदेश भर में 9वां राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास आयोजित किया। यह मॉक अभ्यास घटना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के नवांशहर कार्यालय में कल लगेगा संडे वीज़ा मेला: कनवर अरोड़ा

नवांशहर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि कल 5 अप्रैल, दिन रविवार को नवांशहर कार्यालय में संडे वीज़ा मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत से परिवार ऐसे हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत बैठक आयोजित -ऊना में 31 जनवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह : एसडीएम ऊना

रोहित जसवाल। ऊना, 17 जनवरी :  ऊना जिले में 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह जानकारी एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!