24 नवंबर से चम्बा के प्रवास पर रहेंगे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 

by
एएम नाथ। चम्बा :  राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 24 नवंबर से 2 दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 24 नवंबर को सांय 5:30 बजे खजियार पहुंचेगे और उनका रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह खजियार में रहेगा।
25 नवंबर को प्रातः 10 बजे जनजातीय विकास मंत्री सीएसआर के संबंध में चम्बा में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें सदर विधायक चम्बा नीरज नैयर, उपायुक्त चंबा, कार्यकारी निदेशक और सभी महाप्रबंधक एनएचपीसी चमेरा परियोजना चरण-I, II और III विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जनजाति मंत्री बाद दोपहर होली के लिए रवाना होंगे तथा उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्रामगृह होली में रहेगा।
26 नवंबर को जगत सिंह नेगी लघु सचिवालय भरमौर के सम्मेलन कक्ष में सुबह 11 बजे परियोजना सलाहकार समिति तथा दोपहर 2 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास समिति भरमौर की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्रामगृह भरमौर में रहेगा।
27 नवंबर को जनजातीय मंत्री प्रातः 8 बजे धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रिज पर फहराया तिरंगा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े

एएम नाथ।  शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मोर्चे पर नाकाम है सुक्खू सरकार, बहुमत से लेकर लोगों की नज़रों में गिरी सरकार: जयराम ठाकुर

हमने इलाज के लिए हिमकेयर दिया कांग्रेस सरकार ने उसे बंद कर दिया,  तूफ़ान में भी लोगों का हौसला देखकर लग रहा है कि इस बार हर रिकॉर्ड टूटेगा एएम नाथ। कुल्लू/ निरमंड : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के कलाकारों के नाम

शिमला 29 दिसम्बर – शिमला विंटर कार्निवल के पांचवे दिन जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ लोक गायिका मनसा पंडित, स्वर साधना कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं और बच्चों का होगा टीकाकरण : 12 अगस्त तक चलेगा प्रथम टीकाकरण चरण

विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित,  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता             विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा की जाए सूचना एकत्रित चंबा, 8...
Translate »
error: Content is protected !!