बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का सालाना भंडारा 6 सितंबर को : खन्ना

by

जजों दोआबा में श्रद्धालु होंगे नतमस्तक, भंडारे में शामिल होकर प्राप्त करेंगे बाबा जी का आशीर्वाद
होशियारपुर 18 अगस्त :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी चैरिटेबल ट्रस्ट, जेजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का सालाना भंडारा रविवार, 6 सितंबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
खन्ना ने कहा कि बाबा जी की कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित यह सालाना भंडारा श्रद्धा, सेवा और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर श्रद्धालु एकजुट होकर धार्मिक आस्था के साथ सेवा कार्यों में भाग लेते हैं और बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। खन्ना ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 6 सितंबर रविवार को अपने परिवार सहित जेजों दोआबा पहुंचकर सालाना भंडारे में सम्मिलित हों और बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव परिणाम से पहले ही विक्रमादित्य ने अधिकारियों को हद में रहने की दी नसीहत

विक्रमादित्य सिंह ने प्रैस कांफ्रैस कर सत्ता में आने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई करने की बात की शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के अधिकारियों को दो-टूक चेतावनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान…. संत रामपाल की शरण में पहुंचे

वायरल वीडियो से सियासी हलचल, कौल सिंह बोले— राजनीति छोड़ अब भक्ति के मार्ग पर हिमाचल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, आठ बार के विधायक कौल सिंह ठाकुर ने लिया संन्यास एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा चुने गए हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

ऊना: हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल हाउस का आयोजन जिला मुख्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश के लगभग 10 जिलो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें सभी जिलों के आए डेलिगेट्स ने सर्वसमिति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसूर में पीठासीन अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा प्रक्रियाओं के एकसमान मॉडल पर मंथन, कर्नाटक रवाना होंगे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित समिति की बैठक 11 से 14 मई तक मैसूर में आयोजित एएम नाथ। शिमला : कुलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!