चम्बा में युवक की संदिग्ध मौत….लिव-इन पार्टनर महिला गिरफ्तार

by

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, चंबा के गोल्टी में युवक की मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एएम नाथ। चम्बा : चंबा से सटी ग्राम पंचायत सरोल के गोल्टी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान चुराह क्षेत्र के सालवी गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार गोल्टी गांव में महिला के साथ किराए के कमरे में रहने आया था।
जानकारी के अनुसार, महिला रितु कुमारी भी मृतक के ही पंचायत क्षेत्र की रहने वाली है और पिछले कुछ समय से अपने दो बच्चों के साथ गोल्टी में किराए के मकान में रह रही थी। उसके नौ वर्षीय बेटे और छह वर्षीय बेटी में से घटना के समय बेटा घर पर नहीं था।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले अनिल कुमार उसके कमरे में आया था। उसने भूख लगने की बात कहते हुए मैगी बनाने को कहा। साथ ही उसने महिला से उसकी छह वर्षीय बेटी को दूसरे कमरे में सुलाने के लिए कहा। महिला के अनुसार, वह बेटी को दूसरे कमरे में सुलाकर वापस लौटी तो अनिल कुमार को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया।
महिला ने अनिल को फंदे से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन फंदा काफी कसकर बंधा होने के कारण वह उसे खोल नहीं पाई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह और अनिल कुमार करीब चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और इसकी जानकारी उसके पति को भी थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : चंडीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन ) :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल द्वारा “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। इस अभियान के...
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने सेईकोठी की प्रधान को जारी किया कारण बताओं नोटिस

एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ग्राम पंचायत सेईकोठी की प्रधान को विकास कार्यों में अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के चलते कारण बताओं नोटिस जारी किया है । उपायुक्त द्वारा जारी कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहस के बाद दोस्त ने दूसरे दोस्त की  पत्थर पत्थर मार मार कर कर दी बेरहमी से हत्या

चंबा :  दोस्तों ने पहले साथ बैठ कर खाया पीया और उसके बाद फिर में  किसी बात को लेकर बहस हो गई । जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे  दोस्त की  पत्थर पत्थर मार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार : माइनिंग विभाग के एसडीओ सरबजीत और उनके ड्राइवर मणि राम

होशियारपुर – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने होशियारपुर में तैनात माइनिंग विभाग के एसडीओ सरबजीत और उसके ड्राइवर मनी राम को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!