चम्बा से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस हुई हादसे का शिकार : बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई 

by
एएम नाथ। चम्बा :  चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई। यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर के कारण बस में सवार यात्रियों के बीच चीखोपुकार मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार 24 यात्रियों काे लेकर ये बस चम्बा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस पठानकोट के चक्की के पास पहुंची तो अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में यात्री डर के मारे चिल्लाने लगे। घटना के समय कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी की स्थिति गंभीर नहीं थी।
वहीं हादसे की सूचना जैसे ही चम्बा डिपो को मिली तो पठानकोट डिपो से दूसरी बस की व्यवस्था की गई और इससे यात्रियों को उसमें बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हुई है लेकिन हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन की बैठक

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन (पीटीए) की बैठक की गई। जिसमें उपस्थित मैंबरों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए विचार सांझा किए। इस मौके पर एसोसिएशन का...
article-image
पंजाब , समाचार

जेल में छलके जाम …किया चीयर्स, लुधियाना जेल में कैदी की बर्थडे पार्टी : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप : डीआईजी पटियाला रेंज को सौपीं जांच : वीडियो में दिखने वाले 10 हवालातियों पर केस दर्ज

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बैरक में एक हवालाती का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं जेल में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करें : वीरेंद्र कंवर

थानाकलां स्कूल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊना, 9 अक्तूबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रावमापा...
Translate »
error: Content is protected !!