चरस, अफीम और चिट्टे के साथ दो युवकों समेत 3 लोग गिरफ्तार

by

एएम नाथ । सुन्नी : पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को चरस, चिट्टे और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें सुन्नी में एक व्यक्ति से चरस और अफीम तथा खड़ापत्थर में दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है।

सुन्नी पुलिस ने मंढोड़घाट में एक घर में दबिश देकर चरस और अफीम बरामद की है। इसमें आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर सोहन लाल के घर में दबिश दी। इस दौरान घर की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 536 ग्राम चरस और करीब 298 ग्राम अफीम बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोहन लाल को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार चरस और अफीम के इस अवैध कारोबार से वह कितने समय से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। पुलिस ने इस साल नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए मिशन भरोसा के तहत विशेष अभियान चलाया है। इसका मकसद शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करना है।

पुलिस ने अभी तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 170 के करीब केस दर्ज किए हैं और इसमें 260 के करीब आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पंचायतों में भी बीट कांस्टेबल तैनात करने का फैसला लिया है। इसका मकसद ग्रामीण और खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा माफिया के सफाई के लिए पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जोड़े लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

खड़ापत्थर में 6.16 ग्राम चिट्टा पकड़ा
पुलिस की विशेष टीम ने रोहड़ू में देर रात को खड़ापत्थर में दो युवकों को 6.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की विशेष टीम खड़ापत्थर में रात को गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक कार की तलाशी ली। कार में जुब्बल तहसील के डीम गांव निवासी मनीष कुमार और मढ़ान गांव निवासी विक्रांत चौहान सवार थे। पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाश ली तो 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने परोल–भियोरा संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास : 90 लाख रुपये की धन राशि से होगा सड़क का निर्माण, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोला में परोल–भियोरा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजय दिवस पर वीरेंद्र कंवर, सतपाल सत्ती ने भी शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ऊना – कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम ऊना के शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास पर बनाई जा रही वीडियो डाॅक्यूमैंटरी: एडीसी

वीडियो डाॅक्यूमैंटरी की समीक्षा पर आयोजित बैठक की डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना, 15 फरवरी: मां चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास और यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर आधारित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा दीवार एवं बाड़ बंदी के लिए 10 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान : गौ सदन तुनुहट्टी की बढ़ेगी क्षमता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चंबा, 5 सितंबर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत लाहडू-चिंहा, तुनुहट्टी, नैनीखड्ड, सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!