नाबालिग का सौदा…..मां और नानी ने तीन लाख में कर दिया : गिने 500-500 के नोट, दादी बनी मसीहा

by

पटियाला :  मां ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया। मां के साथ नाबालिग की नानी ने भी शामिल थी। दोनों मां-बेटी ने पैसों के लालच में ऐसी घिनौनी हरकत की। यह हैरान कर देने वाली घटना पंजाब के पटियाला में हुई है।

घटना ऐसी है कि इससे मां की ममता ही शर्मसार हुई है।

पटियाला के ब्लॉक नाभा के गांव छन्ना नत्थूवाला में मां और नानी ने पैसों के लालच में 15 साल की नाबालिग बच्ची को 3 लाख रुपये में राजस्थान में बेच दिया। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी मां 500-500 रुपये के नोट गिन रही है। आरोपियों की ओर से बच्ची को बेचने के बाद उसकी राजस्थान के एक व्यक्ति से शादी भी करवादी गई। जिसके फोटो सामने आए हैं।

पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान से किया रेस्क्यू
अब थाना भादसों पुलिस बच्ची की दादी की शिकायत पर मामले में आरोपी मां, नानी समेत छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नाभा की डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की को राजस्थान से रेस्क्यू कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची की मां किरनजीत कौर और उसकी नानी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी आरोपियों में जसविंदर कौर उर्फ जश्न, कुलविंदर सिंह, अजैब सिंह सभी निवासी छन्ना नत्थूवाला व एक अज्ञात शामिल है।

बच्ची के माता-पिता का हो गया था तलाक
पीड़ित 15 साल की बच्ची की दादी चरनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे बेटे बलजीत सिंह की शादी करीब 16 साल पहले आरोपी किरनजीत कौर के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें से 15 साल की पीड़िता भी है। आपसी क्लेश के चलते दोनों पति-पत्नी का साल 2022 में पंचायती तलाक हो गया था। बच्चों को ससुराल में छोड़कर किरनजीत कौर चली गई थी। अगस्त 2024 में वह वापस अपने ससुराल आ गई और झूठे केस दर्ज कराने की धमकियां देकर वहीं रहने लगी थी। इसके बाद किरनजीत कौर ने अपनी मां गुरमीत कौर व अन्य आरोपियों के साथ साजिश रच कर 15 साल की बच्ची को 3 लाख रुपये में राजस्थान बेच दिया।

दलालों से पैसे मिलने के बाद गिने 500-500 के नोट
आरोपियों ने मिलकर बच्ची का सौदा खन्ना के एक गांव में तय किया और इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मां दलालों से 500-500 रुपये के नोट लेने के बाद गिन रही है। पुलिस के मुताबिक जब बच्ची की दादी को इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत की। डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते जांच की, तो पता चला कि बच्ची को राजस्थान में बेचा गया था और उसकी शादी भी हो चुकी है। पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया और अब वह अपने मामा के पास रह रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

17 सितंबर तक ईंट की बिक्री बंद : सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

होशियारपुर – होशियारपुर तहसील भठ्ठा मालिक असोसिएशन द्वारा मनीष गुप्ता अध्यक्ष भठ्ठा मालिक असोसिएशन की अध्यक्षता में मीटिंग बुलाई गई इस मीटिंग में कहा कि वह ऑल इंडिया व पंजाब भठ्ठा मालिक असोसिएशन के...
article-image
पंजाब

विभिन्न योजनाओं में सैचुरेशन हासिल करने वाले पंचायत प्रधान गणतंत्र दिवस में होंगे विशेष अतिथि : DC मुकेश रेपसवाल

विकास कार्यों   की  प्रगति को लेकर  साप्ताहिक समीक्षा बैठक  आयोजित मुकेश रेपसवाल  ने बेहतर कचरा प्रबंधन को लेकर  विशेष अभियान शुरू करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार

कोयले का मुद्दा सांसद मनीष तिवारी ने उठाया संसद में : अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में कोयला लाने से हो रहा वित्तीय नुकसान; बढ़ी बिजली उत्पादन की लागत, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से आदेश वापस लेने की अपील

चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने संसद में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से रेल मार्ग की बजाय अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में कोयला लाने...
पंजाब

सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आम्र्ड र्फोसिज प्रैपरेटी इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य दिसंबर तक कर लिया जाएगा पूरा: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बजवाड़ा स्थित बनने वाले इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा 30 प्रतिशत से ज्यादा का निर्माण कार्य हो चुका है मुकम्मल, अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का...
Translate »
error: Content is protected !!