चलती कार का फटा टायर – कई बार पलटी – दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

by
जलालाबाद  :  जलालाबाद में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जलालाबाद के गांव लमोचड़ कलां के पास फिरोजपुर हाईवे पर में चलती कार का टायर फट गया। इसके बाद कार अनयंत्रित हो गई। कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
वहीं एक युवक घायल हुआ है। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। तीनों दोस्त बठिंडा में निजी कंपनी के ड्रा फंक्शन की पार्टी से लौट रहे थे। तभी गांव लमोचड़ कलां के पास कार का टायर फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी कई बार पलटी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के चिथड़े उड़ गए।
हादसे में साजन मदान और शुभम धूड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि बठिंडा से लौटते समय कार में चार दोस्त सवार थे। चारों पार्टी से लौट रहे थे। इनमें से को जलालाबाद में गाड़ी से उतार दिया था। इसके बाद तीन लोग फाजिल्का की तरफ जा रहे थे।
हादसे से महज 5 मिनट पहले ही शुभम ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह जलालाबाद पहुंच गए हैं और जल्द ही घर आ जाएंगे। दोनों मृतक विवाहित थे और आपस में अच्छे दोस्त थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब में 14 से ज़्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है. पसिया कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है...
article-image
पंजाब

Annual Bhandara at Baba Aoggarh

Khanna’s Appeal: Visit Baba Aoggarh Mandir Receive Prasad and Seek Blessings Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 4 : Former Rajya Sabha MP and Chairman of Baba Aoggarh Shri Fatehnath Charitable Trust, Jaijon, Avinash Rai Khanna,...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

ऊना, 28 अप्रैल – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से अपने लाभ का त्याग करने...
Translate »
error: Content is protected !!